ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को भारतीय ही नहीं विदेशी दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। ‘कांतारा’ सिनेमा जगत की हस्तियों के अलावा दर्शकों का भी दिल जीतने में कामयाब रही है। रजनीकांत, शिल्पा शेट्टी, अल्लू अर्जुन सहित कई सितारे फिल्म की प्रशंसा कर चुके हैं। वहीं, फिल्म को मिली इसी सफलता पर ऋषभ शेट्टी का बयान सामने आया है और उन्होंने कहा कि यह रातों-रात नहीं हुआ है।
Kantara: ‘कांतारा’ की सफलता पर ऋषभ शेट्टी का बयान, बोले- 18 साल काम किया, यह रातों-रात नहीं हुआ
'कांतारा' को लेकर अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म व्यावसायिक रूप से इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी। यही वजह से फिल्म को बाकी भाषाओं में डब नहीं किया गया। ऋषभ शेट्टी ने कहा, ‘फिल्म मनुष्य और प्रकृति के संबंधों के बारे में है, और कर्नाटक की लोक कथाओं का एक हिस्सा है। इसलिए मैं इसे अपनी मूल भाषा में लोगों के सामने प्रस्तुत करना चाहता था। लेकिन फिर इसके दूसरे वर्जन की भी डिमांड शुरू हो गई। ट्विटर पर लोग मुझे 'हिंदी, तेलुगू, तमिल में रिलीज करो, इसको पैन इंडिया करो' मैसेज करते थे। मुझे शुरुआत करने के लिए पैन इंडिया में दिलचस्पी नहीं थी।’
RRR: आरआरआर का विदेशों में जलवा कायम, सैटर्न अवॉर्ड्स में जीता सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का खिताब
पैन इंडिया रिलीज ने करने के पीछे ऋषभ शेट्टी ने कारण भी बताया। उन्होंने कहा, ‘अब भाषा की कोई बाधा नहीं है। कोई क्षेत्रीय भाषा नहीं है, यह भारतीय सिनेमा है, इसलिए कांतारा को इतना प्यार मिल रहा है। विदेशों में भी लोग इसे देख रहे हैं, बहुत खुशी होती है।’ कांतारा को पहले चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। लेकिन फिल्म को मिले रिस्पांस के बाद उन्हें थिएटरों के विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। ऋषभ ने कहा, ‘लोगों ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का इतना प्रचार किया है। हमने फिल्म को ज्यादा थिएटर में रिलीज नहीं किया था और पहले ही दिन हाउसफुल हो गया। अब लोगों का स्वाद बदल रहा है। उन्होंने भारतीय परंपराओं के बारे में जुड़ना और जागरूक होना शुरू कर दिया है।’
Ved: रितेश की डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘वेड’ के साथ जेनेलिया की मराठी सिनेमा में एंट्री, जारी हुआ फिल्म का पोस्टर
ऋषभ शेट्टी ने जोर देकर कहा कि उन्होंने यह सारी सफलता हासिल करने के लिए 18 साल तक काम किया है, और यह रातों-रात नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैंने केवल इसके लिए (बॉक्स ऑफिस कलेक्शन) काम किया है... बस अब थोड़ा बैलेंस हो रहा है। मुझे अंदर से भारी लगा, तो मैंने फिल्म बनाने का फैसला किया। मैं सभी भाषाओं- मलयालम, तेलुगू और अन्य देशों के दर्शकों का आभारी हूं।'
Kantara: 'कांतारा' के प्रशंसकों में शामिल हुआ सुपरस्टार रजनीकांत का नाम, थलाइवा ने फिल्म को बताया मास्टरपीस
