सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: 'ब्रह्मास्त्र' में अपने किरदार को लेकर मौनी ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं- फिल्म में खलनायक....

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 26 Oct 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra: Mouni Roy talks about playing negative role of Junoon in ranbir kapoor alia bhatt starrer film
मौनी रॉय - फोटो : social media

इस साल रिलीज हुई भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'ब्रह्मास्त्र' ने सिनेमाघरों में काफी लंबे समय तक धमाल मचाया था। फिल्म ने दर्शकों को एक ऐसा एक्सपीरिएंस दिया था, जो आज से पहले किसी भी भारतीय फिल्म में देखने को नहीं मिला था। इस फिल्म में रणबीर-आलिया के की अदाकारी के साथ-साथ जिस एक किरदार ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था वह 'जुनून' का था। मौनी रॉय ने इस किरदार को निभाने के लिए अपना 100 प्रतिशत दिया था, जो देखने काबिल था। इसी बीच अब हाल ही में मौनी रॉय ने अपने इस किरदार के बारे में खुलकर बात की है।

Trending Videos
Brahmastra: Mouni Roy talks about playing negative role of Junoon in ranbir kapoor alia bhatt starrer film
मौनी रॉय - फोटो : social media

पिछले दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्लॉकबस्टर 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' के डिजिटल प्रीमियर की ऑफिशियल घोषणा हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली ब्रह्मास्त्र का जलवा ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी +हॉटस्टार' पर भी देखने को मिलेगा।  ऐसे में फिल्म के डिजिटल प्रीमियर से पहले, मौनी रॉय ने इस एक्शन-एडवेंचर फैंटेसी फिल्म में अपने नेगेटिव किरदार के लिए मिली प्रशंसा के बारे में बात की। गौरतलब है मौनी रॉय ने अस्त्रों की इस दुनिया में भयंकर लेकिन शक्तिशाली जुनून की भूमिका निभाई थी, जो एक नेगेटिव किरदार था।
दर्शक जुटाने का नया पैंतरा टिकट पर डिस्काउंट? अब तक इन फिल्मों पर मिला है ऑफ, कितना हुआ फायदा?

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra: Mouni Roy talks about playing negative role of Junoon in ranbir kapoor alia bhatt starrer film
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

अपने रोल से दर्शकों का दिल जीतने वाली इस कलाकार ने अपने किरदार के बारे में कहा, 'मेरे किरदार को मिले समर्थन से मैं काफी खुश थी। लेकिन लोगों के दिलों में जुनून और वह कौन हैं उसके बारे में बहुत सारी जिज्ञासाएं हैं, बहुत सारे सवाल हैं- जो बहुत रोमांचक हैं।' अभिनेत्री आगे कहती हैं, 'बड़े पैमाने के एक प्रोजेक्ट में खलनायक के रूप में अपनी एक छाप छोड़ना बहुत आसान नहीं है, लेकिन दर्शकों के साथ एक कनेक्शन बनाना बेहद संतुष्टिदायक और विनम्र है। मैं अयान की हमेशा आभारी रहूंगी कि उन्होंने मुझे इस तरह की अद्भुत भूमिका निभाने का मौका दिया।'
RRR: आरआरआर का विदेशों में जलवा कायम, सैटर्न अवॉर्ड्स में जीता सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का खिताब

Brahmastra: Mouni Roy talks about playing negative role of Junoon in ranbir kapoor alia bhatt starrer film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शक्तिशाली अस्त्रों की ताकत दिखाने वाली 'ब्रह्मास्त्र' ओटीटी पर भी कई भाषाओं में देखने को मिलेगी। दर्शक हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में से अपनी पसंदीदा भाषा को चुनकर घर बैठे ओटीटी पर रणबीर-आलिया की इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। 'ब्रह्मास्त्र' ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉट स्टार डिज्नी+ हॉटस्टार पर 4 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है, जिसे अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और लिखा गया है।
Kantara: 'कांतारा' के प्रशंसकों में शामिल हुआ सुपरस्टार रजनीकांत का नाम, थलाइवा ने फिल्म को बताया मास्टरपीस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed