{"_id":"5fd71e768ebc3ecd6d6688da","slug":"abhishek-bachchan-to-rani-mukerji-these-stars-used-their-real-names-in-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बच्चन से लेकर रानी मुखर्जी तक, जब इन सितारों ने फिल्मों में अपने असली नाम का किया इस्तेमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक बच्चन से लेकर रानी मुखर्जी तक, जब इन सितारों ने फिल्मों में अपने असली नाम का किया इस्तेमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में निभाए गए किरदारों से कलाकार की पहचान बनती है। कई बार उनका वह किरदार इतना मशहूर हो जाता है कि कलाकारों को उनके असली नाम नहीं बल्कि फिल्म में निभाए गए नाम से पहचाना जाने लगता है। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि सितारों के असली नाम ही फिल्मों में इस्तेमाल कर लिए जाते हैं।
2 of 6
बोल बच्चन
- फोटो : फाइल
फिल्म बोल बच्चन के लिए भला अभिषेक बच्चन से बेहतर क्या विकल्प हो सकता था। फिल्म में अभिषेक का नाम अब्बास अली उर्फ अभिषेक बच्चन होता है। इसमें उनके साथ अजय देवगन, असिन, प्राची देसाई, अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा अभिषेक की मुख्य भूमिका थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।
3 of 6
ओके जानू
- फोटो : फाइल
रोमांटिक ड्रामा फिल्म ओके जानू का निर्देशन शाद अली ने किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। आदित्य रॉय कपूर का फिल्म में नाम आदित्य उर्फ आदि होता है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रानी मुखर्जी
- फोटो : फाइल
रानी मुखर्जी अब कम ही फिल्में करती हैं। उनकी शुरुआती फिल्मों बादल और हैलो ब्रदर में रानी मुखर्जी का नाम रानी ही होता है। बादल में उनके अपोजिट बॉबी देओल थे जबकि हैलो ब्रदर में रानी मुखर्जी के साथ सलमान खान की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन
5 of 6
बेताब
- फोटो : फिल्म
सनी देओल ने 1983 में अमृता सिंह के साथ फिल्म बेताब से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में उनका नाम सनी ही होता है। बेताब बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। सनी देओल को इसके लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।