{"_id":"6064a5f88ebc3e592368fefb","slug":"abhishek-bachchan-wraps-shooting-in-agra-for-film-dasvi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक ने पूरा किया ‘दसवीं’ का आगरा शेड्यूल, ताजमहल को निहारते हुए पत्नी को फोन करने पर बोले ये...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक ने पूरा किया ‘दसवीं’ का आगरा शेड्यूल, ताजमहल को निहारते हुए पत्नी को फोन करने पर बोले ये...
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म दसवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘ब्रीद’ के अगले सीजन की शूटिंग के लिए तैयारियां शुरू करने से पहले अभिषेक बच्चन ने अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘दसवीं’ के आगरा शेड्यूल की शूटिंग बुधवार को खत्म कर दी। अभिषेक इस फिल्म में एक बहुत ही रोचक किरदार में दिखने वाले हैं। फिल्म ‘दसवीं’ के बाद अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘दोस्ताना’ के अपने साथी जॉन अब्राहम के साथ एक फिल्म शुरू करने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने पूर्वजों की धरती उत्तर प्रदेश में आकर अपना सा महसूस करने वाले अभिषेक बच्चन ने अपने आगरा प्रवास का पूरा लुत्फ उठाया है। ‘अमर उजाला’ से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में वह कहते हैं, ‘हर दिन सुबह उठकर यहां आगरा में मैं ताजमहल को निहारा करता था। और, आप समझ सकते हैं कि उस समय अपनी पत्नी को फोन करने का एहसास कैसा होता होगा। मैं अपनी पत्नी को जब फोन करता और मेरी आंखों के सामने दुनिया में मोहब्बत की सबसे बड़ी निशानी समझे जाना वाला ताजमहल होता था। मैं उत्तर प्रदेश बार बार आना चाहूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
निमृत कौर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक तुषार जलोटा की फिल्म ‘दसवीं’ में अभिषेक बच्चन एक अनोखे किरदार गंगाराम चौधरी का रूप धरे हुए दिखने वाले हैं। फिल्म से उनका लुक जबसे सामने आया है लोग इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक रहे हैं। रितेश शाह, सुरेश नायर और संदीप लेजेल की लिखी इस फिल्म में उनके साथ चर्चित अभिनेत्री निमृत कौर भी हैं और इन दोनों के साथ यामी गौतम का किरदार भी काफी अनूठा बताया जा रहा है।
4 of 5
सीरीज ब्रीद का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिषेक बच्चन ने फिल्म ‘दसवीं’ का आगरा शेड्यूल खत्म कर दिया है। अब वह जल्द ही इसका बाकी बचा हुआ काम मुंबई में पूरा करेंगे। मुंबई में ही वह अपनी वेब सीरीज ‘ब्रीद’ के अगले सीजन की शूटिंग की तैयारियों में भी जुटने वाले हैं। इस वेब सीरीज में अमित साध भी उनके साथ दिखाई देंगे और इस बार अभिषेक बच्चन का रूप दर्शकों को काफी चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म अय्यप्पनुम कोशियम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘दोस्ताना’ में अभिषेक बच्चन के साथी रहे अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ उनकी जोड़ी एक फिल्म में फिर से बनने जा रही है। दक्षिण भारत की काफी चर्चित फिल्म रही ‘अय्यप्पनुम कोशियम’ की इस रीमेक के अधिकार हाल ही में जॉन अब्राहम ने खरीदे हैं। जॉन ने ही फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन से संपर्क किया था और अभिषेक ने इसके लिए हां कर दी है। मलयालम में बनी इस मूल फिल्म में लीड किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन और बिजू मेनन ने निभाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।