सब्सक्राइब करें

छोटे बेटे की शूटिंग शुरू होने पर मुंबई में नहीं रहेंगे सनी देओल, लंदन प्रवास की ये है पूरी तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Mar 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Will Not Stay In Mumbai When His Younger Son Rajveer's Film Shooting Starts
सनी देओल और राजवीर देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता धर्मेंद्र से ज्यादा शर्मीले उनके बड़े बेटे सनी देओल रहे हैं। वह नर्वस भी बड़ी जल्दी होते हैं। अपने दूसरे बेटे राजवीर की फिल्मों में बोहनी को लेकर भी उनके पेट में तितलियां मचल रही हैं। सनी देओल की प्लानिंग कुछ कुछ ऐसी है कि अबकी बारिश में जब राजवीर अपनी पहली फिल्म की शूटिंग यहां मुंबई में शुरू करेंगे तो सनी देओल दूर लंदन में मटरगश्ती कर रहे होंगे।

Trending Videos
Sunny Deol Will Not Stay In Mumbai When His Younger Son Rajveer's Film Shooting Starts
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी देओल इन दिनों अपने पारिवारिक मित्र और निर्देशक अनिल शर्मा से अपनी अगली फिल्म ‘अपने 2’ को लेकर लगातार चर्चाएं कर रहे हैं। इस फिल्म में वह अपने पिता धर्मेंद्र, भाई बॉबी और बेटे करन के साथ दिखने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है और उससे पहले सनी देओल एक फिल्म निर्देशक आऱ बाल्की की भी कर सकते हैं। बाल्की के दफ्तर से मिली सूचना के मुताबिक वह दलकीर सलमान वाली अपनी हिंदी फिल्म खत्म करने के बाद अगली फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन जाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol Will Not Stay In Mumbai When His Younger Son Rajveer's Film Shooting Starts
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी देओल और आर बाल्की के लंदन में जुलाई में मौजूद रहने की तैयारियां दरअसल एक साथ की हैं। दोनों ने एक ऐसी कहानी पर लंबी चर्चा हाल के दिनों में की है जिसमें सनी देओल परदे पर श्रुति हसन के पिता के किरदार में नजर आ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि सनी देओल को ये कहानी काफी पसंद आई है। बाल्की ने हिंदी सिनेमा में रिश्तों की कहानियों का एक नया पैटर्न सेट किया है और उनकी ये फिल्म उसी कड़ी को आगे बढ़ाने वाली है।

Sunny Deol Will Not Stay In Mumbai When His Younger Son Rajveer's Film Shooting Starts
अमिताभ बच्चन के साथ आर बाल्की - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बाल्की इन दिनों अपनी अगली हिंदी फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में लगे हुए हैं जिसमें दलकीर सलमान की भी अहम भूमिका है। दलकीर की अब तक दो हिंदी फिल्में ‘कारवां’ और ‘द जोया फैक्टर’ रिलीज हो चुकी हैं और दोनों फ्लॉप रही हैं। ‘कारवां’ फिर भी कुछ लोगों ने इरफान खान की वजह से देखी है, ‘द जोया फैक्टर’ की तो ओपनिंग तक नहीं लगी थी। बाल्की की ये फिल्म एक थ्रिलर है।

विज्ञापन
Sunny Deol Will Not Stay In Mumbai When His Younger Son Rajveer's Film Shooting Starts
आर बाल्की के साथ अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘चीनी कम’ से बतौर फिल्म निर्देशक शानदार शुरूआत करने वाले आर बाल्की की दूसरी फिल्म ‘चीनी कम’ भी कमाल की फिल्म रही है। इसके बाद फिल्म ‘शमिताभ’ और ‘की एंड का’ में बाल्की को भी ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ। लेकिन साल 2018 में रिलीज अपनी पिछली फिल्म ‘पैडमैन’ में बाल्की फिर से मुख्यधारा में शामिल होने में सफल रहे हैं। दलकीर के साथ वाली उनकी अगली फिल्म पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हैं। लेकिन, वह इसकी रिलीज से पहले ही सनी देओल वाली फिल्म भी शूट करने की योजना पर काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed