राजश्री प्रोडक्शंस की अगली पीढ़ी के जल्द ही मैदान में उतरने की खबर ‘अमर उजाला’ पर आप सबसे पहले पढ़ ही चुके हैं। अब खबर ये है कि निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश अपने करियर की इस पहली फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं और इस फिल्म में अभिनेता सनी देओल के बेटे राजवीर के लिए उन्होंने एक हीरोइन की तलाश में ऑडिशन भी शुरू कर दिए हैं। उधर, सुप्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के नए हीरो का लोगों से परिचय कराया।
धर्मेंद्र ने प्रशंसकों को परिवार के नए हीरो से मिलवाया, जुलाई में शुरू होगी राजश्री की 59वीं फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजश्री प्रोडक्शंस कंपनी अब तक 58 फिल्में बना चुकी है और सूरज के बेटे अवनीश की फिल्म इस कंपनी की 59वीं फिल्म होगी। यह कंपनी 1947 में ताराचंद्र बड़जात्या ने स्थापित की थी। सूरज के पिता राजकुमार बड़जात्या ने इस कंपनी की तमाम फिल्में प्रोड्यूस की हैं। सूरज अब अपने बेटे अवनीश की फिल्म के निर्माता बनेंगे जिसके लिए अवनीश ने ब्रिटेन से थिएटर पढ़कर लौटे राजवीर देओल को साइन कर लिया है। भारत में वह चर्चित निर्देशक फिरोज अब्बास खान के शागिर्द के तौर पर काम करते रहे हैं।
अपनी फिल्म के हीरो के बारे में पूछे जाने पर अवनीश कहते हैं, ‘राजवीर अपनी आंखों से बोलते हैं। उनकी चुप्पी में एक अनोखा करिश्मा है और वह बहुत ही मेहनती इंसान भी हैं। हमने इस फिल्म को लेकर काफी समय साथ बिताया है और जैसे जैसे मैं उनको जानता गया, मैं ये भी समझता गया कि राजवीर ही मेरी इस फिल्म के हीरो हो सकते हैं।’