फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी के हाथों मारपीट का शिकार हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, खुद बताई थी आपबीती

Wed, 31 Mar 2021 04:22 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 31 Mar 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
ncluding Kangana ranaut these actresses become victims of assault
मारपीट की शिकार हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

यूं तो बॉलीवुड में महिलाओं पर केंद्रित फिल्में खूब बनती हैं। वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्री में भी महिलाओं पर अत्याचार होने की खबरें आती हैं। कई सारी अभिनेत्रियां हैं जो अपने पति या ब्वॉयफ्रेंड के हाथों मारपीट और प्रताड़ना की शिकार हुई हैं। ऐसे ही अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी अपनी शादी में घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। अभी हाल ही में श्वेता तिवारी ने बच्चों पर असफल शादियों के प्रभाव को लेकर खुलकर बात की है।  

ncluding Kangana ranaut these actresses become victims of assault
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता ने साल 2007 में पहले पति राजा चौधरी से तलाक लेने के बाद अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। दो सालों पहले एक्ट्रेस ने अभिनव के खिलाफ उनपर हाथ उठाने का आरोप लगाया था। श्वेता ने अपने पहले पति राजा चौधरी पर भी घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। 

ncluding Kangana ranaut these actresses become victims of assault
आदित्य पंचोली-कंगना रणौत - फोटो : Social Media
कंगना रणौत

बॉलीवुड में अपने शुरूआती दिनों में कंगना रणौत अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू में आदित्य पंचोली के साथ अपने रिश्तों के बारे में कहा था, ''मैं मुंबई में बिलकुल नई थी, 18 साल की भी नहीं थी और एक हॉस्टल में रहती थी। तब आदित्य पंचोली ने मुझे एक फ्लैट दिया था लेकिन उन्होंने वहां मुझे हाउस अरेस्ट कर दिया। मैंने इस बारे में उनकी पत्नी से बात की लेकिन उन्होंने भी मेरी मदद करने से इंकार कर दिया। मैं बड़ी मुश्किल से खिड़की से कूदकर उस घर से निकल पाई। बाद में अनुराग बासु और उनकी पत्नी ने मेरी मदद की, अनुराग ने 15 दिन तक मुझे अपने ऑफ़िस में छिपाकर रखा।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ncluding Kangana ranaut these actresses become victims of assault
युक्ता मुखी

युक्ता मुखी
पूर्व मॉडल और साल 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस युक्ता मुखी ने बिजनेसमैन प्रिंस तुली से साल 2008 में शादी की थी। साल 2013 में युक्ता ने प्रिंस के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया। प्रिंस ने युक्ता पर फिजिकली और मेंटली अत्याचार भी किए थे। साल 2014 मे दोनों का तलाक हो गया।

विज्ञापन
ncluding Kangana ranaut these actresses become victims of assault
दलजीत कौर-शालीन भानोट - फोटो : Twitter

दलजीत कौर
'बिग बॉस' 13 की कंटेस्टेंट और 'नच बलिए 4' की विनर रह चुकीं एक्ट्रेस दलजीत कौर ने पति शालीन भानोट के खिलाफ प्रताड़ित करने और मारपीट करने का केस दर्ज करवाया था। शादी के 6 साल बाद दलजीत ने दहेज की मांग करने के मामले में शिकायत की थी। अब दलजीत पति शालीन से अलग होकर बेटे जॉर्डन के साथ अकेले जिंदगी बिता रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed