मनोरंजन जगत की चमचमाती गलियों को देखकर अक्सर लोग इसमें अपना करियर बनाने का सोचते हैं। हालांकि इस इंडस्ट्री में सफलता पाने के लिए मेहनत और किस्मत दोनों का साथ होना जरूरी है। कई बार तो कुछ लड़कियां यहां हीरोइन बनने आती हैं, लेकिन किसी दूसरे काम में ही उनका नाम सुनाई देता है। मनोरंजन जगत की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी रही हैं जिनका नाम वेश्यावृत्ति में सामने आया था। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में।
देह व्यापार के दलदल में फंसकर बदनाम हुईं थीं ये अभिनेत्रियां, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश
श्वेता बसु प्रसाद
नागेश कुकुनूर की फिल्म 'इकबाल' से हिंदी सिनेमा में नाम कमाने वाली श्वेता फिल्म 'मकड़ी' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्होंने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। श्वेता बसु प्रसाद का नाम साल 2014 में हैदराबाद के 'बंजारा हिल्स' में चल रहे सेक्स रैकेट में आया था। श्वेता करीब दो महीने तक रेस्क्यू होम में रहीं जिसके बाद वो घर वापस आ गई थीं। हालांकि श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट ने इस मामले पर क्लीन चिट दे दी थी। अब श्वेता फिल्मों में बिजी हैं।
शर्लिन चोपड़ा
बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लमैरस अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का नाम भी सेक्स रैकेट से जुड़ा था। शर्लिन ने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वो वेश्यावृत्ति में शामिल रह चुकी हैं। हालांकि कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था।
मिष्टी मुखर्जी
साल 2014 में पुलिस ने मिष्टी मुखर्जी के घर छापा मारा था। इसके बाद ही एक हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। उस वक्त ऐसी खबरें सामने आई थी कि अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी सेक्स रैकेट चला रही थीं। खबरों की माने तो छापे के दौरान उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था।
भुवनेश्वरी
कॉलीवुड की मशहूर अदाकारा भुवनेश्वरी का नाम भी सेक्स रैकेट में सामने आया था। बी-ग्रेड फिल्मों की साउथ इंडियन एक्ट्रेस भुवनेश्वरी को भी चेन्नई में एक सेक्स रैकेट में शामिल होने के चलते गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं।