{"_id":"606449b54906530ab209bf08","slug":"rimi-sen-lesser-known-facts-she-participated-in-bigg-boss-just-for-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कम उम्र में ही रखा फिल्मी दुनिया में कदम, पैसों के लिए बिग बॉस में नजर आई थीं रिमी सेन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कम उम्र में ही रखा फिल्मी दुनिया में कदम, पैसों के लिए बिग बॉस में नजर आई थीं रिमी सेन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिमी सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाजगत में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने शुरुआत में तो खूब नाम कमाया लेकिन समय के साथ उनकी चमक धुंधली पड़ गई। ऐसी ही एक अभिनेत्री का नाम रिमी सेन (Rimi Sen) है। रिमी सेन का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिसके लिए बॉलीवुड अभिनेता पागल रहते थे। पागल असल जिंदगी में नहीं बल्कि फिल्मों में। हाल ही में रिमी ने एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर खुलकर बात की है।
2 of 5
रिमी सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रिमी सेन ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। रिमी ने विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। बॉलीवुड में उनकी एंट्री कॉमेडी फिल्म हंगामा से हुई जो कि एक सुपरहिट थी। रिमी ने इसके पीछे आर्थिक तंगी एक बड़ी वजह बताई है। आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत न होने के कारण उन्होंने बचपन में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था।
3 of 5
रिमी सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
रिमी का असली नाम शुभोमित्रा सेन हैं, लेकिन अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर रिमी रख लिया था। हंगामा, बागवान और धूम जैसी हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री आखिरी बार बिग बॉस के नौवें सीजन में नजर आई थीं। कुछ समय पहले इस शो में अपनी एंट्री और शो के कॉन्सेप्ट को लेकर उन्होंने कई खुलासे भी किए थे। रिमी ने बताया कि शो के मेकर्स ने उन्हें काफी मोटी रकम ऑफर की थी, मात्र 50 दिनों के लिए 2.25 करोड़ रुपए दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिमी सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि रिमी सेन ने अपने फिल्मी करियर में अधिक शोहरत तो हासिल नहीं की, लेकिन कुछ यादगार फिल्में जरूर की हैं। उन्हें 2003 में आई फिल्म हंगामा, 2004 में धूम और 2005 में दीवाने हुए पागल के लिए याद किया जाता है। 2006 में उन्हें तीन फिल्मों में देखा गया। फिर हेरा फेरी, गोलमाल: फन अनलिमिटेड और धूम 2 जैसी फिल्मों में देखा गया था।। अभी एक दशक से वे फिल्मी पर्दे पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रिमी सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
रिमी सेन ने एक्टिंग की दुनिया से भले ही दूरी बना ली हो लेकिन फिल्ममेकिंग की दुनिया में वो कदम रख चुकी हैं। उन्होंने पहली बार बुधिया सिंह फिल्म से बतौर निर्माता किस्मत आजमायी थी। बता दें कि रिमी सेन ने राजनीति में भी अपनी रुचि दिखाई और साल 2017 में भाजपा ज्वाइन कर ली। हालांकि राजनीति में भी रिमी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।