फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान खुराना से लाइमलाइट छीनने को तैयार करण जौहर का ये ‘स्टूडेंट’, गट्टू की फिल्म में बड़ा मौका

Mon, 11 Jan 2021 11:22 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 Jan 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bajaj plays villain role in Ayushmann Khurrana film Chandigarh Kare Aashiqui
अभिषेक बजाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्माता करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' बॉक्स ऑफिस पर भले फ्लॉप रही हो लेकिन इसमें काम करने वाले कलाकारों के सितारे बुलंद हैं। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे और आदित्य सील जैसे कलाकार तो सुर्खियों में बने ही रहते हैं, अब इसके एक और कलाकार अभिषेक बजाज की भी किस्मत पलटने की बारी है।


 
Abhishek Bajaj plays villain role in Ayushmann Khurrana film Chandigarh Kare Aashiqui
अभिषेक बजाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में अभिषेक शर्मा का किरदार निभाने वाले अभिनेता अभिषेक बजाज को अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में देखा जाएगा। अभिषेक का किरदार फिल्म में बहुत अहम होगा क्योंकि वह फिल्म में एक विलेन बने हुए नजर आए आएंगे। अभिषेक बजाज और आयुष्मान खुराना के साथ इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी।

Abhishek Bajaj plays villain role in Ayushmann Khurrana film Chandigarh Kare Aashiqui
अभिषेक बजाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का निर्देशन अभिषेक कपूर उर्फ गट्टू ने किया है और इसकी शूटिंग कलाकारों ने कुछ दिनों पहले खत्म की है। शूटिंग खत्म करने के बाद आयुष्मान अपने दूसरे कामों को करने के लिए चंडीगढ़ से मुंबई भी आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक अभिषेक बजाज फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में एक खलनायक की भूमिका में हैं। आयुष्मान और अभिषेक दोनों के तार पंजाब से जुड़े हुए हैं और कई बार तो ये दोनों व्यायाम भी साथ करते देखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bajaj plays villain role in Ayushmann Khurrana film Chandigarh Kare Aashiqui
अभिषेक बजाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लॉकडाउन खत्म होने के बावजूद जब जिम नहीं खुले तो अभिषेक और आयुष्मान दोनों फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के सेट पर ही व्यायाम करते थे और पंजाबी गीत बजाकर खूब पसीना बहाते। यहां तक कि आयुष्मान का जिम ट्रेनर कभी-कभी अभिषेक को भी ट्रेन करता था। जब फिल्म की शूटिंग अक्तूबर में शुरू की गई तब कोरोना वायरस थोड़ा ज्यादा हावी था। इसलिए, इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का खास ख्याल रखा गया। अब शूटिंग खत्म हो गई है और शूटिंग पर मौजूद लोगों की मानें तो अभिषेक इस फिल्म में आयुष्मान पर भारी पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Abhishek Bajaj plays villain role in Ayushmann Khurrana film Chandigarh Kare Aashiqui
अभिषेक बजाज, टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक बजाज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'हिटलर दीदी' से की। इसके बाद उन्हें 'दिल दे के देखो', 'एक ननद की खुशियों की चाबी मेरी भाभी', 'बिट्टी बिजनेस वाली', 'सिलसिला प्यार का', 'संतोषी मां', 'जिंदगी के क्रॉसरोड्स' जैसे कई टीवी शोज में काम किया। फिल्मों में उनकी शुरुआत हुई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से। और अब वह एक खलनायक बन कर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में अपने जलवे बिखेरेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed