फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठग्स' के बाद आमिर पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, शुरू होने से पहले ही 1000 करोड़ की इस फिल्म पर संकट

Fri, 30 Nov 2018 10:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
abhishek kapoor clash aamir khan next project mahabharat
aamir khan - फोटो : file photo

आमिर खान इन दिनों फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के इस तरह निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने दर्शकों से माफी भी मांगी और कहा था कि उन्हें दुख है कि वो दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। आगे वो इस पर ध्यान रखेंगे। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद अब आमिर खान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर काम शुरू करेंगे। आमिर के इस प्रोजेक्ट की लंबे समय से चर्चा थी। वहीं दूसरी ओर आमिर के बाद अब एक और डायरेक्टर ने कहा है कि वो भी महाभारत बनाने जा रहे हैं।

abhishek kapoor clash aamir khan next project mahabharat
aamir khan - फोटो : file photo

आमिर के इस प्रोजेक्ट पर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी निवेश करेंगे। मुकेश अंबानी ने एक हजार करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में निवेश करने का फैसला लिया है, हालांकि अंबानी की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। वहीं केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने खुलासा किया कि वो भी महाभारत बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

abhishek kapoor clash aamir khan next project mahabharat
Abhishek kapoor - फोटो : file photo
आमिर खान की फिल्म महाभारत की चर्चाओं के बीच इधर निर्देशक अभिषेक कपूर ने फिर कहा है कि वह भी महाभारत की कहानी पर्दे पर उतारना चाहते हैं। उनकी महाभारत को अमेरिकी स्टूडियो डिज्नी प्रोड्यूस कर सकता है, हालांकि इस स्टूडियो ने पिछले साल भारत से कारोबार समेट लिया है, इसलिए अभिषेक की फिल्म फिलहाल रुकी हुई है और स्टूडियो से उनकी बातचीत जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek kapoor clash aamir khan next project mahabharat
Abhishek Kapoor - फोटो : file photo

अभिषेक के अनुसार वह दो कड़ियों में महाभारत बनाएंगे जिसमें पहला हिस्सा जुए में हारे पांडवों के वनवास तक होगा, जबकि दूसरा हिस्सा वनवास खत्म होने के बाद पांडवों और कौरवों के युद्ध पर केंद्रित होगा। अभिषेक ने मीडिया में बताया है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है और इसके दो ड्राफ्ट तैयार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
abhishek kapoor clash aamir khan next project mahabharat
kedarnath - फोटो : instagram

आमिर के इस प्रोजेक्ट पर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी निवेश करेंगे। मुकेश अंबानी ने एक हजार करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में निवेश करने का फैसला लिया है, हालांकि अंबानी की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने खुलासा किया कि वो भी महाभारत बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed