{"_id":"5c00c4ccbdec22415f3d9838","slug":"sunny-lone-revealed-shocking-things-about-bollywood-after-6-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल बाद सनी लियोनी ने बॉलीवुड पर लगाया सबसे बड़ा आरोप, बोलीं - 'मैंने इनसे जो वादे किए थे...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 साल बाद सनी लियोनी ने बॉलीवुड पर लगाया सबसे बड़ा आरोप, बोलीं - 'मैंने इनसे जो वादे किए थे...'
Fri, 30 Nov 2018 10:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
sunny leone
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
2013 में अमेरिकी पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद बॉलीवुड स्टार बनने वाली सनी लियोनी अपने फिल्मी सफर में मिले लोगों से बहुत खुश नहीं हैं। सनी को करीब 5 साल बाद महसूस हो रहा है कि बॉलीवुड वालों ने उनसे जितनी बड़ी-बड़ी बातें की, जो सपने दिखाए उनमें से ज्यादातर खोखले साबित हुए। यही वजह है कि सनी ने खुद अपने करिअर की बागडोर संभालने का फैसला किया।
2 of 6
Sunny Leone
- फोटो : Instagram
पिछले दिनों सनी लियोनी ने अपनी जिंदगी पर वेबसीरीज बनाई। खुद उसमें अभिनय भी किया। वेबसीरीज फ्लॉप रही और अब सनी पति डेनियल वेबर के साथ अपने तीन बच्चों (गोद ली बेटी निशा और सरोगेसी से जन्मी संतानें नोह तथा अशेर) के पालन-पोषण में व्यस्त हैं। इसके बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में चमकने की उम्मीद नहीं छोड़ी है और अपना ध्यान अच्छी कहानियों पर लगा रही हैं।
3 of 6
sunny leone
- फोटो : File Photo
37 बरस की हो चुकीं सनी ने हाल में एक बातचीत में कहा - 'मेरी दिलचस्पी अब अच्छी कहानियों में हैं। मैं हर तरह की फिल्मों में काम करना चाहती हूं। मेरे लिए सबसे बड़ी समस्या है सही लोगों की तलाश करना।' कनाडा में जन्मी और अमेरिका में पोर्न करिअर बनाने वाली सनी को बॉलीवुड में 7-8 साल बिताने के बाद लगता है कि सही लोगों का साथ बहुत जरूरी है। सनी ने कहा - 'मैंने पहले उन लोगों के साथ काम किया जिन्होंने मुझसे बड़ी बातें की। चांद-सूरज तक पहुंचा देने के सपने दिखाए। यह लोग मुझे लेकर अच्छी फिल्में नहीं बना पाए। मैंने इनसे जो वादे किए थे, उनके मुताबिक अपना बेहतरीन परफॉरमेंस दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sunny leone and daniel weber
- फोटो : File Photo
सनी ने माना कि अब वह अपनी कुछ फिल्में देखती हैं तो शर्मिंदा हो जाती हैं। उनका कहना है कि मैंने इन फिल्मों के लिए वर्कशॉप अटेंड किए, पूरी मेहनत से अपनी लाइनें याद की थीं। मुझे लगता है कि मैं बेवकूफ थी जो उत्साह के मारे सैट पर जल्दी पहुंच जाया करती थी। सनी को बॉलीवुड में सही और गलत लोग समझ में आ गए हैं और इसीलिए उन्होंने पति के साथ मिल कर फैसला किया है कि जल्दबाजी में कुछ नहीं करेंगी। सोच-समझ कर निर्णय लेंगी और उसी निर्माता-निर्देशक के साथ काम करेंगी, जो वैसी फिल्म बना पाने में सक्षम होगा, जैसी कहानी में बताएगा।
विज्ञापन
5 of 6
sunny leone
- फोटो : File Photo
आपको बता दें, एक्ट्रेस के रूप में सनी की शुरुआती फिल्में 'जिस्म 2' और 'रागिनी एमएमएस-2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ सफल रहीं मगर 'जैकपॉट' (2013), 'एक पहेली-लीला' (2015), 'कुछ कुछ लोचा है' (2015), 'मस्तीजादे' (2016), 'वन नाइट स्टैंड' (2016), 'बेईमान लव' (2016) और 'तेरा इंतजार' (2017) लगातार फ्लॉप रहीं। आधा दर्जन फिल्मों में तो निर्माता खर्च की गई रकम तक नहीं निकाल पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।