फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: प्रशंसक ने शेयर की अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी की मॉर्फ्ड तस्वीर, अभिनेता ने हाथ जोड़ कही ये बात

Thu, 16 Sep 2021 12:40 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Sep 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
Abhishek reacts as fan shares morphed photo from his wedding with Aishwarya
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 14 साल हो गये हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। इन दोनों ही कपल को इंडस्ट्री का सबसे खुशहाल कपल माना जाता है। दोनों के बीच बॉन्डिंग भी अच्छी है। अक्सर बॉलीवुड के परफेक्ट जोड़ों की जब बात आती है, तो उसमें अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल होता है। इस कपल की निजी जिंदगी की कमेस्ट्री पर आगे बात करेंगे, पहले बता दें कि अभिषेक ने एक प्रशंसक द्वारा उनकी शादी की फोटो शेयर करने पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, फैंस अक्सर अपने सेलिब्रिटी स्टार्स की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और उनको लेकर कुछ न कुछ लिखते रहते हैं। 



लेकिन, बात तब थोड़ा अलग हो जाती है, जब कोई प्रशंसक तारीफ करते हुए सेलिब्रिटी की फोटो शेयर करे और सेलिब्रिटी कमेंट करके उसे बताये कि यह फोटोशॉप तस्वीर है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ भी हुआ है।
 

 

Abhishek reacts as fan shares morphed photo from his wedding with Aishwarya
ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में प्योर गोल्डन कलर की कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन रखी थी - फोटो : social media
क्या है मामला?

अभिषेक बच्चन के एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर उनकी और ऐश्वर्या राय की शादी की एक तस्वीर शेयर की। जिसके बाद अभिषेक ने उस प्रशंसक द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए बताया कि उनकी शादी की यह फोटो फॉर्फ्ड है। अभिषेक ने फैंन को बताया कि उसने उनकी शादी की छेड़छाड़ की गई तस्वीर साझा की है।  


 

Abhishek reacts as fan shares morphed photo from his wedding with Aishwarya
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
अभिषेक और ऐश्वर्या राय की 9 साल की बेटी आराध्या है, जिसे बच्चन परिवार खूब प्यार करता है। दरअसल, गुरुवार को एक फैन ने अभिषेक और ऐश्वर्या की वेडिंग फाइनरी में एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, उसकी हंसी और उसकी मुस्कान यह सब कह देती है। अभिषेक ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "यह एक फोटोशॉप्ड तस्वीर है। उन्होंने यह लिखते हुए अपने प्रशंसक से हाथ भी जोड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek reacts as fan shares morphed photo from his wedding with Aishwarya
अभिषेक और ऐश्वर्या - फोटो : instagram
आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। उनकी बेटी आराध्या साल 2011 में पैदा हुई। आपको बता दें कि इस फोटो को शेयर करने वाला फैन अगर एक बार भी अभिषेक के चेहरे की तरफ देखता तो वह समझ जाता कि यह फोटो फोटोशॉप्ड है, लेकिन प्रशंसकों की भावनाओं के लेकर क्या कहा जाये।
विज्ञापन
Abhishek reacts as fan shares morphed photo from his wedding with Aishwarya
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : ट्विटर

अभिषेक और ऐश्वर्या का प्रेम फिल्म गुरु के सेट पर परवान चढ़ा और इसके बाद अभिषेक बच्चन ने उन्हें प्रपोज किया। जिसके बाद ऐश्वर्या राय ने हां कर दी। पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने न्यूयॉर्क में प्रपोज किया था। खुद ऐश्वर्या राय ने बताया था कि जब अभिषेक बच्चन ने उनको प्रपोज किया तो उन्होंने हां कहने में जरा भी वक्त नहीं लगाया। यह वह टाइम था जब अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म गुरु के प्रमोशन के लिए न्यूयॉर्क गए थे।ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिषेक बच्चन ने उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था। ऐश्वर्या का कहना था कि अभिषेक का घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करना उन्हें किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन की तरह लग रहा था। इसके बाद दोनों ने ही शादी कर ली।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed