सब्सक्राइब करें

'राम सेतु' की शुरुआत से पहले निर्देशक अभिषेक शर्मा ने किया अनोखा प्रयोग, बनाया कोरोना विदाई गीत

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 23 Jan 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Sharma new music video When its all over depicts the life after Covid 19
अभिषेक शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण', 'द जोया फैक्टर', 'तेरे बिन लादेन', 'सूरज पे मंगल भारी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले अभिषेक शर्मा ने इस कोरोना काल में एक नया प्रयोग किया है। उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो बनाया है जो इस कोरोना काल के बीत जाने के बाद के समय की कल्पनाओं पर है। वीडियो के एनीमेशन हॉलीवुड स्तर के हैं और अभिषेक मानते हैं कि इसमें इसकी क्रिएटिव टीम का बड़ा हाथ रहा है।

Trending Videos
Abhishek Sharma new music video When its all over depicts the life after Covid 19
अभिषेक शर्मा म्यूजिक वीडियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक शर्मा कहते हैं, 'वर्ष 2020 में जब कोरोना काल की शुरुआत हुई तो इसने मुझे कई मायनों में 9/11 की याद दिलाई। वह दुनिया अचानक से बदल गई जिसे हम जानते थे और कारण बनी यह महामारी। अब मैंने जब रैमजिंग (Ramzing) से इस बेहतरीन गीत को सुना तो ऐसा लगा जैसे आपातकालीन समय में किसी ने मदद बुला ली हो। मुझे इस गीत को दुनिया के सामने लाना ही था। यह गीत मुझे बहुत पसंद है जो इस महामारी के दौरान आशा जगाने की बात करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Sharma new music video When its all over depicts the life after Covid 19
अनिरुद्ध, रैमजिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक शर्मा बताते हैं कि उनका गीत 'व्हेन इट्स ऑल ओवर' इस कोरोना काल के बाद सामान्य स्थिति के वापस आने की आशा जगाता है। अभिषेक ने बताया कि इस गीत को बनाने के लिए उनके पास बहुत कम बजट था लेकिन, इस गीत के निर्देशक रितेश वर्मा और अनिरुद्ध खानविलकर ने बहुत किफायती काम किया और एक बेहतरीन म्यूजिक वीडियो बनाकर तैयार किया। रैमजिंग ने इस गीत को गाया है और खुद लिखा भी है। यहां तक कि इस गीत का संगीत भी उन्हीं ने दिया है।

Abhishek Sharma new music video When its all over depicts the life after Covid 19
व्हेन इट्स ऑल ओवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

म्यूजिक वीडियो 'व्हेन इट्स ऑल ओवर' के बारे में रैमजिंग कहते हैं, 'देश में लॉकडाउन होने के कुछ समय बाद ही हम सोशल डिस्टेंसिंग, लॉकडाउन, मास्क जैसी परेशानियों से थक गए। इस दौरान मैंने अपने बेटे सिद्धार्थ से पूछा कि वह इस महामारी के खत्म हो जाने के बाद सबसे पहले क्या करेगा? उसने एक सुर में बताया, 'आई एम गोना टेक ऑफ दिस मास्क एंड थ्रो इट इन द कैन। आई एम गोना गो पार्टी व्हेन देयर इज नो मोर क्वॉरेंटाइन बैन। (सबसे पहले मैं इस मास्क को उतार कर फेंक दूंगा और फिर पार्टी करने जाऊंगा जहां पर क्वॉरेंटाइन जैसी कोई रोक-टोक ना हो)'। उसकी यही लाइन मेरे लिए प्रेरणा बनी और उसी रात मैंने पूरा गीत लिख डाला।'

विज्ञापन
Abhishek Sharma new music video When its all over depicts the life after Covid 19
रितेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लॉकडाउन के खत्म होने के बाद जब देश में फिर से सिनेमाघरों की शुरुआत हुई तो सबसे पहले सिनेमाघरों में अभिषेक शर्मा की फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' को ही रिलीज किया गया। हालांकि मौका कोरोना काल का था इसलिए फिल्म को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई लेकिन अब कुछ ही दिनों पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने एक फिल्म 'राम सेतु' की घोषणा की है जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी उन्होंने अभिषेक शर्मा को ही सौंपी है। बहुत ही जल्द अभिषेक इस फिल्म पर अपना काम शुरू करेंगे।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed