शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह तो हैं हीं उनका परिवार भी हमेशा चर्चा में बना रहता है। शाहरुख और गौरी के तीनों बच्चे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। एक तरफ जहां आर्यन खान खुद को सोशल मीडिया से दूर रखते हुए भी चर्चा बटोर लेते हैं तो वहीं सुहाना खान अपनी तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के होश उड़ा देती हैं। शाहरुख और गौरी के तीसरे और लाडले बेटे अबराम खान भी शोहरत में अपने भाई-बहन से कम नहीं है।
जन्मदिन विशेष: लाडले भाई अबराम पर सुहाना खान ने यूं लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच जबरदस्त वायरल होते हैं। अब सुहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो साझा किया है जिसमें वो अबराम के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अबराम के साथ पूल में मस्ती करते हुए वीडियो साझा किया है। ये वीडियो सुहाना बना रही हैं और अबराम धीरे से उनके पास आते हैं और गाल पर प्यारी सी किस कर देते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए सुहाना ने लिखा 'बर्थडे ब्वॉय'। सुहाना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।
बता दें कि अबराम खान परिवार में पिता शाहरुख खान के सबसे ज्यादा करीब नजर आते हैं। शाहरुख अक्सर अबराम के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हैं जिसमें पिता और बेटे की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इतना ही नहीं अबराम शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म के क्रेडिट सीन आने पर शाहरुख अबराम के साथ डांस करते नजर आए थे। अब किंग खान अपने बेटे का जन्मदिन लॉकडाउन के चलते घर पर ही मनाएंगे।
बता दें कि पिछले साल भी अबराम का जन्मदिन लॉकडाउन के चलते घर पर ही मनाया गया था। शाहरुख ने अपने बेटे को उनकी मनपसंद कहानियां सुनाकर खुश किया था। गौरी खान ने इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था और जन्मदिन की बधाई दी थी।