ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyank Chopra) ने अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ भारत में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रखी है। उनकी खास बात ये है कि हॉलीवुड फिल्मों में काम करने और विदेश में रहने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा का दिल भारत के लिए ही धड़कता है। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक की कई बातें फैंस के साथ साझा करतीं हैं। प्रियंका चोपड़ा सिंगर और पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और हाल ही में उन्होंने एक और प्यारी सी फोटो साझा की है।
रोमांटिक: प्रियंका चोपड़ा ने साझा की निक जोनस की तस्वीर, इस खास जगह दिखा लिपस्टिक का निशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, प्रियंका पति निक को काफी मिस कर रही हैं और उन्होंने इस दौरान एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी लिपस्टिक उसके फीकी पड़ गई, मैं तुम्हें याद कर रही हूं।' प्रियंका ने निक की जो फोटो शेयर की है, उसमें सिंगर के कान के पास प्रियंका की लिपस्टिक का निशान दिख रहा है।
प्रियंका की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में कपल ने साथ में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 अटेंड किया था। इस दौरान दोनों ने कई रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं थी।
कपल की पहली मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी रचाई थी। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ एक्टर राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में थे।