फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abram Khan: पिता के नक्श-ए-कदम पर अबराम, नाटक में दिया शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज, वीडियो वायरल

Sat, 16 Dec 2023 09:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Dec 2023 09:07 AM IST
विज्ञापन
abram khan perform shahrukh khan signature pose on dhirubhai ambani international school annual day function
अबराम खान, शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहरुख खान, उनकी गौरी खान और बेटी सुहाना खान ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह में शुक्रवार को शिरकत की। इस दौरान अबराम ने कार्यक्रम में एक नाटक प्रस्तुत कर वहां मौजूद सभी का दिल  जीत लिया। किंग खान को नाटक के दौरान अपने बेटे की हौसला अफजाई करते हुए देखा गया। 

Vaishnavi Dhanraj: वैष्णवी धनराज ने परिवार पर लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज कराई शिकायत
 
abram khan perform shahrukh khan signature pose on dhirubhai ambani international school annual day function
अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस कार्यक्रम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अबराम अपने पिता शाहरुख का सिग्नेचर पोज करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अबराम को स्किट के साथी सदस्यों को गले लगाते हुए भी देखा जा सकता है। 
 

abram khan perform shahrukh khan signature pose on dhirubhai ambani international school annual day function
अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसमें अबराम कहते हैं, "मुझे गले लगाओ, मुझे गले लगाना पसंद है।" इस दौरान बैकग्राउंड में दुल्हनिया जाएंगे की धुन बजने लगती है और अबराम अपने सहपाठियों को गले लगाने से पहले एसआरके का सिग्नेचर पोज देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
abram khan perform shahrukh khan signature pose on dhirubhai ambani international school annual day function
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक वीडियो में शाहरुख, सुहाना और गौरी बातें करते और हंसते नजर आ रहे थे। वहीं, एक वीडियो में करण जौहर भी दिखे। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को प्रमोट करने में जोर शोर से जुटे हुए हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। 

विज्ञापन
abram khan perform shahrukh khan signature pose on dhirubhai ambani international school annual day function
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहला मौका है जब दोनों दिग्गज एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। पर्दे पर फिल्म का मुकाबला प्रभास की सलार से है। इस फिल्म का निर्देशन केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील ने किया है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें  साउथ सुपरस्टार जमकर एक्शन करते हुए दिखे थे। माना जा रहा है कि दोनों ही फिल्म एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आएंगी।
Aishwarya Rai: तलाक की खबरों के बीच साथ दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक, अंबानी स्कूल के कार्यक्रम परिवार संग पहुंचा कपल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed