{"_id":"5aa054c34f1c1bff388bbc61","slug":"according-to-officially-source-irrfan-khan-not-admitted-in-kokilaben-hospital-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे इरफान खान से जुड़ी नई जानकारी आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे इरफान खान से जुड़ी नई जानकारी आई सामने
Thu, 08 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता इरफान खान किसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए ये बात शेयर की थी। अब उनसे जुड़ी एक और नई जानकारी सामने आई है।
2 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि इरफान खान को ब्रेन कैंसर हुआ है और वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के सूत्रों ने अभिनेता इरफान खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को गलत बताया है। बता दें कि ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि 51 वर्षीय अभिनेता को ब्रेन कैंसर हुआ है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 of 4
दरअसल 5 मार्च को इरफान ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि वह एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और पूरे इलाज के बाद ही वे पूरी जानकारी साझा करेंगे। वहीं कोकिलाबेन अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि यह गलत है और वे इलाज के लिए यहां भर्ती नहीं हैं। अभिनेता की टीम ने भी उनके निजी अस्पताल में भर्ती होने की खबरों का भी खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Irrfan Khan
कैंसर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया। अभिनेता के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम जल्द से जल्द अपनी प्रतिक्रिया देंगे लेकिन फिलहाल हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। एक ट्विटर पोस्ट में इरफान ने कहा था कि उन्हें और उनके परिवार को बीमारी के बारे में पता चलने पर झटका लगा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।