फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arun Govil: भगवान विट्ठल बन पर्दे पर छाएंगे अरुण गोविल? इस फिल्म में निभाएंगे यह किरदार

Wed, 26 Jul 2023 01:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Jul 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
According to reports Arun Govil will be playing Lord Vitthal in human form in Sant Tukaram
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण गोविल 'रामायण' सीरियल में भगवान राम के रूप में नजर आए। उन्होंने यह किरदार इतने शानदार तरीके से अदा किया कि यह उनकी पहचान बन गया। आज भी जब एक्टर कहीं निकलते हैं तो लोग उन्हें श्रीराम की तरह पूजते नजर आते हैं। अरुण गोविल के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है। अपने चहेते सितारे को वे एक बार फिर भगवान के रूप में पर्दे पर देख सकेंगे।

According to reports Arun Govil will be playing Lord Vitthal in human form in Sant Tukaram
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण गोविल आगामी फिल्म 'संत तुकाराम' में भगवान विट्ठल का रोल निभाते नजर आएंगे। इस बारे में बात करते हुए अरुण गोविल ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि फिल्म में उनका रोल असल में एक स्पेशल अपीयरेंस है। इस किरदार को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। 

According to reports Arun Govil will be playing Lord Vitthal in human form in Sant Tukaram
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण गोविल ने कहा कि 'रामायण' के बाद उनके पास धार्मिक फिल्मों में रोल अदा करने के लिए ढेरों ऑफर आए, लेकिन वह उन्हें करने के लिए तैयार नहीं हुए। लेकिन संत तुकाराम की वजह से उन्होंने यह किरदार कर लिया। पूरे महाराष्ट्र में संत तुकाराम का सम्मान किया जाता है। वह एक समाज सुधारक थे और साथ ही ईश्वर भक्ति के प्रति समर्पित थे।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' से जुड़ा एक और एक्शन स्टार, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में दिखाएगा कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
According to reports Arun Govil will be playing Lord Vitthal in human form in Sant Tukaram
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण गोविल ने आगे कहा कि फिल्म में वह भगवान की तरह नहीं दिखेंगे। वह एक सामान्य इंसान की भूमिका निभा रहे हैं, जो संत तुकाराम के जीवन में आता है। एक्टर के मुताबिक, फिल्म में बस यह अहसास रहेगा कि बेशक वह एक सामान्य इंसान की तरह दिखते हैं, लेकिन वह उससे कहीं ज्यादा हैं।
Pankhuri-Gautam: पांच साल बाद पंखुड़ी- गौतम बने ट्विंस बच्चों के पेरेंट्स, कपल ने फैंस के साथ खुशियां की साझा

विज्ञापन
According to reports Arun Govil will be playing Lord Vitthal in human form in Sant Tukaram
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'संत तुकाराम' आदित्य ओम की फिल्म है। अरुण गोविल ने उनके साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह काफी खुशमिजाज हैं और सेट पर उनके साथ काम करना बहुत सहज रहा। 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर अरुण गोविल ने कहा कि करीब तीस साल होने के बाद भी उन्हें लोगों से खूब प्यार मिलता है। अब तक एयरपोर्ट और फ्लाइट में ही उनके साथ लोग सौ से ज्यााद बार तस्वीरें क्लिक करा चुके हैं। वह अपने फैंस के साथ फोटोज क्लिक कराने से कभी मना नहीं करते हैं, क्योंकि दर्शकों का प्यार उनके लिए बहुत अहम है।
Super Dancer 3: 'सुपर डांसर 3' में बच्चों से पूछे गए अश्लील सवाल, NCPCR ने चैनल को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed