फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: इस चीज के डर से बुरी तरह कांप उठती हैं आलिया भट्ट, बड़ी बहन हैं जिम्मेदार?

Sun, 07 Aug 2022 06:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 07 Aug 2022 06:38 PM IST
सार




 

विज्ञापन
According to reports Darlings actress Alia Bhatt has nyctophobia she has extreme fear of darkness
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री आलिया भट्ट का एक्टिंग के मामले में कोई जवाब नहीं। अपनी हर फिल्म में वह अपने किरदार को शानदार अंदाज से निभाती हैं। इन दिनों आलिया अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'डार्लिंग्स' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म के जरिए आलिया ने फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा है। फिल्मों से अलग बात करें तो क्या आप जानते हैं कि आलिया एक फोबिया की शिकार हैं। 

According to reports Darlings actress Alia Bhatt has nyctophobia she has extreme fear of darkness
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

अंधेरे में सहम जाती हैं
एक्टिंग के मामले में बड़े-बड़े एक्टर्स को टक्कर देने वाली आलिया भट्ट अपनी लाइफ में एक फोबिया से जूझ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट को अंधेरे से बहुत डर लगता है, जिसे निक्टोफोबिया भी कहा जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया के अंदर यह डर तब बैठा, जब एक बार उनकी बड़ी बहन ने काफी देर तक उन्हें एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया था। इसके अलावा आलिया भट्ट को कॉकरोच से भी काफी डर लगता है।

According to reports Darlings actress Alia Bhatt has nyctophobia she has extreme fear of darkness
,आलिया भट्ट - फोटो : instagram

फिल्म प्रोडक्शन में आजमाया हाथ
आलिया की फिल्म 'डार्लिंग्स' की बात करें तो इसमें उन्होंने बदरुनिसा अंसारी शेख की भूमिका निभाई है। फिल्म में वह एक शराबी पति हमजा शेख की पत्नी के रोल में नजर आई हैं, जो रोज अपने पति के हाथों पिटती है। बता दें कि जसमीत के रीन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। वहीं आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन और शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
According to reports Darlings actress Alia Bhatt has nyctophobia she has extreme fear of darkness
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आएंगी नजर
आलिया भट्ट के काम की बात करें तो जल्द ही वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। इस फिल्म के अलावा आलिया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'इंशाल्लाह'  और  'तख्त' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed