फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day: फ्रेंडशिप डे पर केआरके को आई सलमान खान की याद, कर दिया ऐसा ट्वीट; देख यूजर्स भी हुए हैरान

Sun, 07 Aug 2022 06:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 07 Aug 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
Kamaal R Khan wished Salman Khan friendship day said Gile Shikwe Bhulakar Zindagi Main Aage Badho
सलमान खान-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

अगस्त महीने का पहला रविवार दोस्ती के नाम होता है, जिसे फ्रेंडशिप डे रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। आज हर कोई अपने खास दोस्तों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर रहा है लेकिन एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके ने इस खास दिन पर सलमान खान को याद किया है। केआरके सलमान खान पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन आज केआरके ने सलमान खान को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी है साथ ही उन्होंने एक खास मैसेज भी लिखा है।  

Kamaal R Khan wished Salman Khan friendship day said Gile Shikwe Bhulakar Zindagi Main Aage Badho
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, केआरके ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान से सारी पुरानी बातें भूल जाने की बात कही है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय सलमान खान, आपको फ्रेंडशिप डे की खूब बधाई हो। गिले शिकवे भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ो।' इसके साथ ही केआरके ने एक गुलाब के फूल का इमोटिकॉन भी लगाया है, जिसके जरिए वह सलमान खान के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।

Kamaal R Khan wished Salman Khan friendship day said Gile Shikwe Bhulakar Zindagi Main Aage Badho
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स को नहीं हजम हुई केआरके की बात
केआरके सलमान खान से जुड़ी हर बात पर अपनी राय रखते हुए नजर आते हैं। इस दौरान उन्होंने हमेशा सलमान खान को भला-बुरा ही सुनाया है, जिस वजह से अब केआरके के इस ट्वीट को यूजर्स हजम नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आगे बढ़ो भी अब बुढ्ढों ही सुनाई देता है।' बता दें कि केआरके सलमान खान के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आज अप्रैल फूल तो नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा, 'सलमान खान से डर लग गया क्या।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamaal R Khan wished Salman Khan friendship day said Gile Shikwe Bhulakar Zindagi Main Aage Badho
सलमान खान, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम

काफी पुराना है सलमान और केआरके का विवाद
सलमान खान और केआरके के बीच 36 का आंकड़ा रहा है। केआरके सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों के रिव्यू निगेटिव में देते हैं। इतना ही नहीं, वह आए दिन सलमान खान से जुड़े ट्वीट करते रहते हैं। दोनों का विवाद कोर्ट तक भी पहुंच चुका है। केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'राधे' का निगेटिव रिव्यू भी किया था। सिर्फ यही नहीं केआरके ने सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed