{"_id":"5a769be74f1c1ba4268b84fd","slug":"according-to-rumours-intimate-scenes-cuts-between-ranveer-singh-and-jim-sarbh-in-padmaavat-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर खिलजी के ये इंटीमेट सीन्स फिल्म से न काटे जाते तो कभी रिलीज नहीं होती 'पद्मावत'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अगर खिलजी के ये इंटीमेट सीन्स फिल्म से न काटे जाते तो कभी रिलीज नहीं होती 'पद्मावत'
Mon, 05 Feb 2018 12:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ranveer Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड के नायाब हीरा है। हाल ही में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार इतने जबरदस्त तरीके से निभाया कि लोगों के दिल पर उनकी जबरदस्त छाप रह गई। हालांकि इस फिल्म से जुड़े एक ऐसे राज से पर्दा उठा है जिसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा।
2 of 6
Ranveer Singh
कई सारे इतिहासकार इस बात को कहते आए हैं कि अलाउद्दीन खिलजी समलैंगिग थे। यहां तक की अफगानी दास मलिक काफूर उन्हें बेहद पसंद करता था। हालांकि फिल्म में अलाउद्दीन और काफूर के रिश्तों की झलक भी दिखाई गई हैं। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि फिल्म के लिए इन दोनों बीच कुछ इंटीमेट सीन भी फिल्माए गए थे हालांकि इन सवालों का रणवीर और जिम सरभ ने कोई सही जवाब नहीं दिया।
3 of 6
Ranveer Singh
हाल ही में जब रणवीर से एक इंटरव्यू के दौरान यह पूछा गया कि क्या फिल्म से इंटीमेट सीन्स को हटाया गया है इस पर रणवीर ने हंसते हुए हां कह दिया। हालांकि रणवीर ने यह जवाब मीडिया से बात करने से पहले दिया। ऐसे में रणवीर के इस मजाकिया अंदाज से कुछ भी ठीक तरह से कहना तो मुश्किल है लेकिन इस बात को हवा जरूर मिली कि फिल्म के लिए शायद कुछ इंटीमेट सीन फिल्माए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ranveer Singh
रणवीर ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की हिंट जरूर दी थी कुछ सीन्स को काट दिया गया जिन्हें शायद डायरेक्टर्स कट ऑफ पद्मावत में दिखाया जाए। रणवीर ने कहा - 'जिम सरभ ने मुझसे कहा था कि फिल्म में कई सारे सीन्स को काट दिया गया है। मैंने उनसे कहा था कि बॉलीवुड में ऐसा होता है। जो भी आपको करना है वो तेजी से करो वरना वो सीन काट दिया जाएगा। 6 से 7 घंटे की फुटेज शूट की गई थी लेकिन फिल्म ढाई घंटे की बनीं।'
विज्ञापन
5 of 6
Jim Sarbh
मलिक काफूर का किरदार निभाने वाले एक्टर जिम सरभ से बात की और इंटीमेट सीन्स पर सवाल पूछा तो वह भी बचते नजर आए। उन्होंने हंसते हुए कहा - 'कुछ चीजों को लोगों पर छोड़ दिया जाए तो ही बेहतर हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।