फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का-विराट ने पॉपुलैरिटी में दीपवीर को दी मात, करोड़ों खर्च करने के बाद भी नहीं बन पाए नंबर 1

Thu, 22 Nov 2018 12:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
According to Score Trends India Anushka Virat wedding is very famous Instead of DeepVeer wedding
deepveer and anushka wedding - फोटो : Score Trends India

विरुष्का के बाद एक साल के अंदर ही दीपवीर की भी शादी हुई। ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की लोकप्रियता की तुलना की जा रही है। इस बारे में बॉलीवुड की गलियारों में बात छिड़ी हुई है लेकिन स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, यह बात साबित हुई हैं की, अनुष्का-विराट की ही शादी सबसे ज्यादा लोकप्रिय और वायरल शादी रही हैं।

According to Score Trends India Anushka Virat wedding is very famous Instead of DeepVeer wedding
anushka and deepika - फोटो : twitter

अनुष्का-विराट पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गये थे। 08 से 14 दिसंबर 2017 के आंकड़ों के मुताबिक उस दौरान ट्विटर, अखबार, वायरल न्यूज और डिजिटल न्यूज रैंकिंग में उन्होंने लोकप्रियता में सबसे अधिक यानी की 100 अंक बनाए। इसके साथ ही वह नंबर वन के स्थान पर रहे। जबकि फेसबुक पर 61 अंकों के साथ यह जोड़ी चौथे स्थान पर रही।

According to Score Trends India Anushka Virat wedding is very famous Instead of DeepVeer wedding
deepika ranveer - फोटो : amar ujala

14 और 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर के शादी के सप्ताह में ट्विटर, वायरल न्यूज और डिजिटल न्यूज पर 100 अंक के साथ यह जोड़ी पहले स्थान पर रही। फेसबुक रैंकिंग में 88 अंकों के साथ यह जोड़ी दूसरे स्थान पर और न्यूज पेपर रैंकिंग में 45 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
According to Score Trends India Anushka Virat wedding is very famous Instead of DeepVeer wedding
anushka virat wedding - फोटो : twitter

दोनों शादियों के आंकड़े देखने के बाद विरुष्का पहले स्थान पर तो दीपवीर लोकप्रियता में दूसरे स्थान पर हैं। यह आंकड़े अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी 'स्कोर टेंड्स इंडिया' द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गए हैं। स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल बताते हैं - 'विराट की लोकप्रियता वैश्विक है इसलिए उनके बारे में अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों, वेबसाइटों, समाचार, मनोरंजन और खेल पोर्टलों पर लिखा गया। इसलिए दीपिका- रणवीर की शादी कवरेज की तुलना में विरुष्का की शादी ज्यादा लोकप्रिय रही।'

विज्ञापन
According to Score Trends India Anushka Virat wedding is very famous Instead of DeepVeer wedding
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala

कौल आगे बताते हैं - 'फेसबुक पर दीपिका और रणवीर की फैन फॉलोइंग ज्यादा होने की वजह से विराट और अनुष्का की तुलना में दीपिका और रणवीर के शादी की चर्चा फेसबुक पर अधिक रही। अब जल्द ही प्रियंका-निक की शादी होने वाली हैं। यह बहुप्रतीक्षित शादी गेम चेंजर साबित हो सकती हैं।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed