अभिनेता आदित्य पंचोली ने अपनी पत्नी जरीना वहाब और बेटी सना पंचोली के साथ मिलकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत में एक याचिका दायर कर कहा है कि दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान बार-बार अदालत के फैसले का उल्लंघन करके पंचोली खानदान पर कीचड़ उछाल रही हैं। वह चाहते हैं कि राबिया सार्वजनिक तौर पर अपनी कही बातों के लिए माफी मांगें और दोबारा ऐसी कोई बात न कहने का वादा करें।
झूठे बयानों से तंग पंचोली परिवार फिर पहुंचा हाईकोर्ट, अदालत से किए वादे से मुकर गईं जिया खान की मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया खान की मां राबिया ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बहुत सी बातें पंचोली खानदान के खिलाफ मीडिया और सोशल मीडिया में कही हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आदित्य पंचोली ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है कि कई बार समझाने के बावजूद राबिया ने फिर से वही पुरानी बातें सोशल मीडिया पर दोहराना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने कुछ इंटरव्यूज भी दिए हैं जिनमें उन्होंने पंचोली खानदान पर कीचड़ उछाला। यह अदालत के फैसले का अपमान है।
आदित्य पंचोली ने याचिका में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद राबिया के दिए हुए कई बयान, यूट्यूब लिंक, समाचार चैनलों की क्लिप और सोशल मीडिया पोस्ट उनके पास हैं। राबिया को पहले चेतावनी दी जा चुकी है लेकिन फिर भी उन्होंने ट्विटर पर एक नया खाता खोलकर पंचोली खानदान को बदनाम करने का एजेंडा जारी रखा है। उस अकाउंट से वह लोगों के सामने ऐसा जाहिर कर रही हैं कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है। वह अभद्र भाषा और गलत बयानों का इस्तेमाल भी कर रही हैं।
अपनी याचिका के माध्यम से आदित्य पंचोली सिर्फ इतना चाहते हैं कि राबिया हाल ही में दिए अपने सभी बयानों को वापस लें, साथ ही इंटरनेट पर फैलाई अपनी सभी बातों को समेटें। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें और माफीनामा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी जारी करवाएं। हालांकि, इस बारे में राबिया की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। आदित्य की इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है।
चर्चा रही है कि जिया और आदित्य का बेटा सूरज पंचोली दोनों प्रेम संबंधों में थे। लेकिन, जब सब कुछ ठीक नहीं रहा तो जिया ने आत्महत्या कर ली। अदालत इस मामले में सूरज को बाइज्जत बरी कर चुकी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब आदित्य को राबिया की शिकायत अदालत में करनी पड़े हो। वर्ष 2011 से 2015 के बीच में ऐसा तीन बार हुआ जब अदालत ने राबिया को पंचोली खानदान पर बयानबाजी न करने के लिए कहा। वर्ष 2017 में राबिया ने अदालत के सामने स्वीकार किया कि वह सोशल मीडिया के अलावा पंचोली खानदान के खिलाफ कोई भी बयानबाजी नहीं करेंगी।