{"_id":"5fdc3d338ebc3e3c554fba7b","slug":"birthday-special-know-about-the-richa-chadha-performance-and-love-story-with-ali-fazal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Richa Chadda Birthday: कभी 'नगमा खातून' तो कभी एडल्ट एक्ट्रेस 'शकीला' बनीं ऋचा चड्ढा, गुड्डू भैया संग जल्द करने वाली हैं शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Richa Chadda Birthday: कभी 'नगमा खातून' तो कभी एडल्ट एक्ट्रेस 'शकीला' बनीं ऋचा चड्ढा, गुड्डू भैया संग जल्द करने वाली हैं शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : Twitter- @therichachadha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
18 दिसंबर 1986 को अमृतसर के पंजाब में जन्मीं ऋचा चड्ढा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। ऋचा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक दमदार रोल किए हैं और अपनी प्रतिभा साबित की है। ऋचा फिल्मों के अलावा अपने मंगेतर और एक्टर अली फजल के साथ रिश्ते को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। तो चलिए आज ऋचा के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में।
2 of 5
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा
ऋचा का जन्म तो पंजाब में हुआ था, लेकिन खालिस्तान मूवमेंट के हालात को देखते हुए उनके माता-पिता दिल्ली में आकर बस गए। उस वक्त ऋचा महज डेढ़ साल की थी। इसक बाद ऋचा का पूरा बचपन दिल्ली में ही बीता। उन्होंने दिल्ली में ही अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। सोशल मीडिया में पीजी डिप्लोमा करने के लिए ऋचा मुंबई आ गईं। ऋचा के माता-पिता चाहते थे कि वो टीवी जर्नलिस्ट बनें, हालांकि किस्मत ने ऋचा के लिए दूसरा ही रास्ता चुना था।
3 of 5
ऋचा चड्ढा
मुंबई आने के बाद ऋचा ने मॉडलिंग शुरू की और थिएटर करने लगीं। इसके बाद उन्हें फिल्म 'ओए लक्की! लक्की ओए' में कास्ट किया गया। फिल्म ने बड़े पर्दे पर बहुत कमाल तो नहीं दिखाया लेकिन ऋचा की एक्टिंग हर किसी को भा गई। हालांकि अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नगमा खातून का किरदार निभाकर ऋचा हर किसी की फेवरेट बन गईं। इसके बाद फिल्म के दूसरे भाग में भी ऋचा की एक्टिंग को काफी सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके बाद ऋचा को एक से बढ़कर एक फिल्में मिली जिसमें फुकरे, शॉर्टस और राम-लीला शामिल हैं। फुकरे में जहां ऋचा ने भोली पंजाबन बनकर लोगों का दिल जीता तो वहीं राम लीला में दीपिका की भाभी का रोल निभाकर आलोचकों का भी दिल जीत लिया। हालांकि ऋचा ने सबसे ज्यादा वाह-वाही 2015 में आई फिल्म 'मसान' के लिए लूटी। इस फिल्म के लिए ऋचा को कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। बता दें कि मसान की स्क्रीनिंग कांस फिल्म फेस्टिवल में हुई थी जहां ये फिल्म दो अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
अली फजल, ऋचा चड्ढा
- फोटो : instagram/alifazal9
ऋचा अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक्टर अली फजल संग अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अली और ऋचा की मुलाकात फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी और वहीं से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी। इसके बाद दोनों का प्यार धीरे -धीरे परवान चढ़ा और साल 2019 में ऋचा के जन्मदिन पर ही अली ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। ऋचा ने अली से सगाई कर ली और इसी साल अप्रैल में ये कपल शादी करने वाला था। हालांकि लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अब फिलहाल दोनों अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही ये कपल शादी की गुड न्यूज अपने फैंस से शेयर करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।