फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neha Kakkar: शादी के दो महीने बाद ही मां बनने वाली हैं नेहा, शेयर की बेबी बंप की फोटो, पति ने कहा- 'ख्याल रखा कर'

Fri, 18 Dec 2020 12:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 18 Dec 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar Pregnant news rohanpreet singh shows care
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टग्राम पर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

Neha Kakkar Pregnant news rohanpreet singh shows care
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा कक्कड़ ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें रोहनप्रीत सिंह भी हैं। वह नेहा का ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। यही तस्वीर रोहनप्रीत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, ‘ख्याल रख्या कर।‘ जिस पर रोहनप्रीत ने कमेंट किया, ‘अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा नेहू।‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

Neha Kakkar Pregnant news rohanpreet singh shows care
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा कक्कड़ की इस तस्वीर पर सितारे और प्रशंसक खूब कमेंट कर रहे हैं। सभी दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ लिखते हैं कि ‘मैं मामा बन जाऊंगा।‘ इसके अलावा जय भानुशाली, रोचक कोहली, हर्षदीप कौर, एली अवराम सहित अन्य सितारों ने उन्हें बधाई दी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohanpreet Singh (@rohanpreetsingh)

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar Pregnant news rohanpreet singh shows care
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

शादी के दो महीने बाद ही नेहा की प्रेग्नेंसी के एलान ने सभी को हैरान कर दिया। जिसके बाद कई यूजर्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट कर रहे हैं कि क्या वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं? बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को सात फेरे लिए हैं।

विज्ञापन
Neha Kakkar Pregnant news rohanpreet singh shows care
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

दोनों की मुलाकात पहली बार 'नेहू दा व्याह' म्यूजिक एलबम  के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और बात आगे बढ़ीं। रोहनप्रीत पहली ही बार में नेहा को बहुत क्यूट लगे थे। तो वहीं रोहन नेहा की अच्छाई पर फिदा थे। शादी के बाद नेहा कक्कड़ हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गए थे। जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed