फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत के ट्विटर अकाउंट को निलंबित किए जाने की याचिका का उद्धव सरकार ने किया विरोध, जानें पूरा मामला

Fri, 18 Dec 2020 11:18 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 18 Dec 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra government opposes plea seeking removal of Kangana Ranaut Twitter account
कंगना रनौत-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी बेबाक राय और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ समय से वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रही हैं और कई स्टार्स से पंगा लेती दिख रही हैं। सिर्फ स्टार्स ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र सरकार के साथ भी कंगना की जबरदस्त जुबानी जंग हो चुकी है। बता दें कि कंगना और उद्धव ठाकरे सरकार के बीच कंगना के ऑफिस टूटने के बाद काफी तनाव नजर आया था। वहीं महाराष्ट्र सरकार भी कंगना के विरोध में नजर आ रही थीं। हालांकि अब महाराष्ट्र सरकार कंगना के समर्थन में उतरती नजर आ रही है।

Maharashtra government opposes plea seeking removal of Kangana Ranaut Twitter account
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में कंगना रणौत के ट्विटर अकाउंट (Kangana Ranaut Twitter) को स्थायी रुप से निंलबित किए जाने वाली याचिका का विरोध किया है। सरकारी वकील वाई पी याग्निक ने कहा कि याचिकाकर्ता अली काशिफ खान देशमुख की मांग अस्पष्ट हैं और इसलिए याचिका को खारिज करना चाहिए।

Maharashtra government opposes plea seeking removal of Kangana Ranaut Twitter account
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

गौरतलब है कि मुंबई के एक वकील देशमुख ने अपनी याचिका में कहा था कि कंगना रणौत ट्विटर के जरिए देश में नफरत फैलाने का काम कर रही हैं। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए एक्ट्रेस के अकाउंट को स्थायी रूप से निलंबित या बंद करने का निर्देश दिया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता ने कहा कि ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए दिशा- निर्देशों और कानूनों का पालन करने का भी निर्देश दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra government opposes plea seeking removal of Kangana Ranaut Twitter account
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

देशमुख ने अदालत में कहा कि कंगना के खिलाफ कई एफआईआर लंबित हैं। वे पहले भी अपने फायदे के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत का दुरुपयोग करती आईं है और वह अब किसानों के विरोध के साथ भी ऐसा कर रही हैं। लेकिन जजों ने पूछा कि क्या यह याचिका जनहित याचिका (पीआईएल) है? देशमुख ने इसका जवाब नहीं में दिया। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि वह किसी तीसरे पक्ष द्वारा किए गए दावों के आधार पर आपराधिक मामले में कार्रवाई नहीं कर सकते।




विज्ञापन
Maharashtra government opposes plea seeking removal of Kangana Ranaut Twitter account
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter

इससे पहले किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कंगना रणौत ने ट्वीट किया था जिसके बाद पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ से उनकी तीखी बहस हुई थी। दरअसल कंगना ने एक बूढ़ी सिख महिला को शाहीन बाग की प्रदर्शनकारी बताया था। हालांकि, बाद में कंगना ने यह पोस्ट डिलीट कर दी थी, लेकिन यह बात दिलजीत को नागवार गुजरी और इसके बाद से ही दोनों में नोंकझोंक जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed