फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल तक दर्द से तड़पती रही ऐश्वर्या राय की ये हमशक्ल, सलमान खान ने अपनी फिल्म से किया था लॉन्च

Fri, 18 Dec 2020 10:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 18 Dec 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special of Sneha Ullal duplicate of Aishwarya Rai Debut With Salman Khan film lucky
स्नेहा उल्लाल और ऐश्वर्या राय - फोटो : फाइल

ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान ने एक ऐसी अभिनेत्री को लॉन्च किया जिसकी शक्ल ऐश्वर्या राय से काफी मिलती थी। उस अभिनेत्री को देख हर कोई हैरान रह गया था। इस एक्ट्रेस को साल 2005 में सलमान ने अपनी फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से दर्शकों के सामने पेश किया। उस अभिनेत्री का नाम था स्नेहा उल्लाल। दर्शकों ने जब स्नेहा को पहली बार पर्दे पर देखा तो एक बार तो उन्हें भी यही लगा कि ये तो ऐश्वर्या ही हैं। लेकिन स्नेहा को दर्शकों का वो प्यार नहीं मिला जो ऐश्वर्या को मिला। 

Birthday Special of Sneha Ullal duplicate of Aishwarya Rai Debut With Salman Khan film lucky
सलमान खान, स्नेहा उल्लाल - फोटो : फाइल

स्नेहा उल्लाल का जन्म 18 दिसंबर 1987 को हुआ था। स्नेहा की फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने आर्यन (2006), जाने भी दो यारो (2007) और क्लिक (2009) में काम किया। पहली फिल्म से लॉन्च करने के बाद फिर सलमान ने कभी स्नेहा के साथ काम नहीं किया। 

Birthday Special of Sneha Ullal duplicate of Aishwarya Rai Debut With Salman Khan film lucky
स्नेहा उल्लाल - फोटो : फाइल

बॉलीवुड से ब्रेक लेने के बाद स्नेहा ने तेलूगू फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। उनकी पहली ही Ullasamga Utsahamga हिट रही और स्नेहा को इसके बाद कई और फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। हालांकि उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special of Sneha Ullal duplicate of Aishwarya Rai Debut With Salman Khan film lucky
स्नेहा उल्लाल - फोटो : फाइल

साल 2015 के बाद स्नेहा उल्लाल अचानक फिल्मों से गायब हो गईं। बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो तीन साल तक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित थीं, जो कि खून से संबंधित बीमारी है। उन्होंने कहा था, 'मैं इतनी कमजोर हो गई थी कि एक्ट्रेस के तौर पर खरी नहीं उतर पा रही थी। यहां तक कि मुझे चलने, डांस करने और लगातार शूटिंग करने में भी काफी तकलीफ होती थी।'

विज्ञापन
Birthday Special of Sneha Ullal duplicate of Aishwarya Rai Debut With Salman Khan film lucky
ऐश्वर्या राय बच्चन और स्नेहा उल्लाल - फोटो : Instagram

स्नेहा फिलहाल फिर से फिल्मों में वापसी कर चुकी हैं। साल 2020 में उनकी वेब सीरीज Expiry Date रिलीज हुई, जिसमें उनके काम को पसंद किया गया। हालांकि इस सच से इनकार नहीं किया जा सकता कि आज भी लोग उन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के तौर पर ही देखते हैं। 

करण जौहर पर एनसीबी ने कसा शिकंजा, ड्रग्स मामले में भेजा समन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed