बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत वैसे तो हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका नाम काफी विवादों में हैं। इसके पीछे की वजह है किसान आंदोलन को लेकर लगातार उनके द्वारा किए जा रहे ट्वीट्स, जिस पर पिछले दिनों उनकी पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ से भी तीखी बहस हो गई थी। हाल ही में कंगना ने ट्वीट कर बताया कि लोग उनसे नफरत क्यों करते हैं।
आखिर कंगना रणौत से इतनी नफरत क्यों करने लगे लोग, अभिनेत्री ने ट्वीट कर बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने ट्वीट किया, 'मैं फिल्म उद्योग को लेकर ईमानदार रही हूं, इसलिए उनमें से ज्यादातर लोग मेरे खिलाफ हैं, मैंने आरक्षण का विरोध किया तो सबसे ज्यादा हिंदू मुझसे नफरत करते हैं, मणिकर्णिका की रिलीज के दौरान मैंने करणी सेना के साथ लड़ाई की, इसलिए राजपूतों ने मुझे धमकी दी, मैं इस्लामवादी कंटरपंथियों के खिलाफ खड़ी हुई तो मुस्लिम नफरत करने लगे। मैं खालिस्तानियों से लड़ी तो अब ज्यादातर सिख मेरे खिलाफ हो गए हैं।'
कंगना रणौत ने आगे लिखा है, 'मेरे शुभचिंतक बताते हैं कि कोई भी राजनीतिक दल मेरे जैसे वोट देने वाले को पसंद नहीं करता है, इसलिए स्पष्ट रूप से कोई भी राजनीतिक दल मेरी सराहना नहीं करता है। आप में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि मैं जो करती हूं, वह क्यों करती हूं। वैसे इस दुनिया से परे एक ऐसी दुनिया में मेरी अवधारणा की सराहना की जाती है।'
I have been honest about the film industry so most of them are against me, I opposed reservations most Hindus hate me, during Manikarnika’s release I fought with Karni Sena so Rajputs threatened me as well, I oppose Islamists many Muslims hate me, I fought with Khalistanis... 1/2 pic.twitter.com/2Eu4RENQWm
एक ट्वीट पर शुरू हुआ था विवाद
दरअसल कंगना ने ट्वीट कर किसान आंदोलन में शामिल हुईं बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल हुईं बिलकिस दादी बताया था। ट्रोल होने के बाद कंगना ने ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि इस बात पर दिलजीत दोसांझ भड़क गए और उन्होंने कंगना को खरी-खोटी सुना दी।
कंगना ने भी दिलजीत को करारा जवाब दिया। इसके बाद कई सेलेब्स दिलजीत के समर्थन में आ गए और कंगना का पाला कमजोर हो गया। तब से आज भी दोनों के बीच बहस का सिलसिला जारी है।
करण जौहर पर कसा NCB ने शिकंजा, ड्रग्स मामले में भेजा समन