सलमान खान शादी कब करेंगे, ये सवाल शायद उनका हर फैन जानना चाहता है। ये वो सवाल है जो सालों से सलमान का पीछा नहीं छोड़ रहा। जब भी उनका नाम किसी भी लड़की से जोड़ा जाता है तो उसके साथ ही उनकी शादी के चर्चे भी शुरू हो जाते हैं। ये सवाल अब इतना बड़ा हो चुका है कि सलमान के साथ-साथ उनके परिवार वालों को भी अक्सर इसका सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ साल पहले सलमान खान की शादी तय हो गई थी, इतना ही नहीं बाकायदा कार्ड भी छप गए थे... रह गए ना हैरान। आज हम आपको सलमान की जिंदगी का ये अनसुना किस्सा बताने जा रहे हैं।
दुल्हन थी तैयार, कार्ड बंट चुके थे, फिर आखिरी वक्त पर हुआ कुछ ऐसा कि घोड़ी नहीं चढ़ पाए सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान खान की शादी किस हसीना से तय हुई होगी? तो इसका जवाब है कि उस अभिनेत्री को आप भी जानते हैं और वह शादी टूटने के बाद भी सलमान की बहुत अच्छी दोस्त हैं और दोनों को कई बार साथ में देखा जा चुका है।
हम बात कर रहे हैं, 90 के दौर की खूबसूरत अभिनेत्री संगीता बिजलानी की। वही संगीता बिजलानी जिन्होंने त्रिदेव, हातिमताई और तहकीकात जैसी फिल्मों में काम किया और फिर 1996 में क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन से शादी कर ली।
संगीता बिजलानी और सलमान खान ने साल 1986 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। तब संगीता फिल्मों में नहीं आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। बात शादी तक पहुंची और कार्ड भी छप गए थे लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने शादी कैंसिल कर दी। सलमान खान अपने कई इंटरव्यू में इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि कार्ड छपकर कई जगह बंट भी गए थे, लेकिन शादी नहीं हो पाई।
ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान और अभिनेत्री सोमी अली के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया और आखिरकार दोनों का ये रिश्ता टूट गया। हालांकि अब भी सलमान और संगीता के बीच गहरी दोस्ती है।
इसलिए अनु ने की पति की हत्या, कीर्ति कुल्हरी ने खोले क्रिमिनल जस्टिस सीजन 2 में अपने किरदार के राज