फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुंडों की पिटाई कर असल जिंदगी में लॉयन बन गया था ये एक्टर, विलेन के किरदार से हुआ लोकप्रिय

Fri, 23 Apr 2021 11:28 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Apr 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Actor Ajit Khan One Of The Most Popular Villians In Bollywood He Beaten The Goons In Real Life
अजीत खान

हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे अभिनेता हुए हैं, जो आज भी अपनी बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए याद किए जाते हैं। आज हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं 'उन्हें पूरा देश लॉयन के नाम से जानता है।' अगर आपको ये मशहूर डायलॉग और इसे अपने बोलने के तरीके से खास बनाने वाला अभिनेता याद आ गया होगा। तो आप समझ गए होंगे कि हम अभिनेता अजीत खान के बारे में बात कर रहे हैं। अजीत एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया और उनका मशहूर संवाद 'सारा शहर मुझे लॉयन के नाम से जानता है' आज भी लोगों के जेहन में है। आपने अजीत खान को फिल्मों में तो हीरो से पिटते हुए खूब देखा होगा लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पर्दे पर विलेन के किरदार से मशहूर इस अभिनेता ने असल जिंदगी में गुंडों की धुनाई कर दी थी। जी हां, आज अजीत खान से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं।

Actor Ajit Khan One Of The Most Popular Villians In Bollywood He Beaten The Goons In Real Life
अजीत खान

फिल्म 'कालीचरण' में जब अभिनेता अजीत खान ने ये डायलॉग बोला था, तभी से दर्शक उनके मुरीद हो गए थे। अजीत खान फिल्मों में हीरो और विलेन दोनों ही किरदारों को निभाने के लिए मशहूर थे। अजीत खान का असली नाम हामिद अली खान था। फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने अपना नाम अजीत रख लिया था। अजीत खान का एक यही 'लॉयन' वाला ही डायलॉग नहीं था, जो मशहूर हुआ हो उनके और भी डायलॉग थे जो लोगों की जुबां पर रहते थे। जो कि 'मोना डार्लिंग', 'लिली डोंट बी सिली' थे। 

Actor Ajit Khan One Of The Most Popular Villians In Bollywood He Beaten The Goons In Real Life
अजीत खान

अजीत को बचपन से ही एक्टर बनने का शौक था। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए अजीत घर से भागकर मुंबई आ गए थे। बता दें कि उनपर एक्टिंग का जुनून इस तरह से सवार था कि उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी किताबें तक बेच डाली थी। साल 1940 में अजीत खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में बतौर हीरो काम किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ajit Khan One Of The Most Popular Villians In Bollywood He Beaten The Goons In Real Life
अजीत खान - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

फिर उन्होंने फिल्मों में विलेन का रोल निभाया शुरू किया और इसमें उन्हें पसंद किया गया। उनकी कद काठी और बोलने का तरीका सब कुछ लोगों को विलेन के किरदार के लिए पसंद आने लगा। अजीत खान को पहचान मिल गई। अजीत ने विलेन और उसके किरदार की हिंदी सिनेमा में ऐसी परिभाषा गढ़ी, जो हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गया।

विज्ञापन
Actor Ajit Khan One Of The Most Popular Villians In Bollywood He Beaten The Goons In Real Life
अमिताभ के साथ अजीत खान - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

बताया जाता है कि अजीत खान जब एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई आये थे तो उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। ऐसे में उन्होंने सीमेंट बनी पाइपों में रहना शुरू कर दिया था। उन दिनों लोकल एरिया के गुंडे उन पाइपों में रह रहे लोगों से हफ्ता वसूली किया करते थे और जो पैसे देता था उसे ही वहां रहने की इजाजत मिलती थी। जिनके पास पैसे नहीं होते थे उन्हें गुंडी पीटकर निकाल देते थे। एक दिन ये देखकर अजीत को गुस्सा आया और उन्होंने गुंडों की जमकर धुनाई कर दी। बस फिर क्या था वहां के लोग अजीत की इज्जत करने लगे। उस वक्त किसे पता था कि आगे चलकर ये इंसान विलेन के किरदार के लिए मशहूर होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed