सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोशल मीडिया: अभिनेता अनुपम खेर ने ऐसे विश की दिवाली, इस खूबसूरत कविता के जरिए दिया यह संदेश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 04 Nov 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Actor Anupam Kher wishes Diwali Share this beautiful poem
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार को एक खूबसूरत कविता के जरिए दिवाली विश की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक कविता के जरिए दीपावली की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि गुरुवार, चार नवंबर, को देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास खत्म कर अयोध्या लौटे थे, तो लोगों ने उनका स्वागत दीप जलाकर किया था। तभी से दिवाली का त्योहार मनाने की परंपरा है। 



 

Trending Videos
Actor Anupam Kher wishes Diwali Share this beautiful poem
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अनुपम खेर ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। जब आप आज दीये जलायें तो कविता में वर्णन किए दीयों को जरूर मन में रखे। सभी को हैप्पी दिवाली। प्यार, शांति और प्रार्थना का त्योहार दिवाली की बधाई। उन्होंने आगे हैप्पी दिवाली का हैशटेग भी यूज किया। इसके साथ ही कवि का नाम भी लिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Anupam Kher wishes Diwali Share this beautiful poem
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने जो कविता पढ़ी है, उसे आकाश मिश्रा ने लिखा है। उनका यह वीडियो 1 मिनट 10 सेकेंड का है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अनुपम खेर को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

Actor Anupam Kher wishes Diwali Share this beautiful poem
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर के इस वीडियो को 8 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यूजर्स उनको परिवार सहित दिवाली विश कर रहे हैं। यूजर्स इस कविता को काफी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इसमें उल्लेख किया गया है कि इस दिवाली किस-किस के लिए दिया जलाया जाए। अगली स्लाइड में पढ़िये वह कविता जो अनुपम खेर ने शेयर की है..

 

विज्ञापन
Actor Anupam Kher wishes Diwali Share this beautiful poem
अनुपम खेर - फोटो : Social media

अनुपम खेर ने जो कविता शेयर की है उसके बोल इस तरह हैं...
एक दिया ऐसा भी हो जो भीतर तक प्रकाश करे
एक दिया मुर्दा जीवन में फिर आकर विश्वास भरे
एक दिया सादा हो इतना जैसे सरल साधु का जीवन
एक दिया इतना सुंदर हो जैसे देवों का उपवन
एक दिया जो भेद मिटाये क्या तेरा क्या मेरा है
एक दिया जो याद दिलाये हर रात के बाद सवेरा है
एक दिया सीमा के रक्षक अपने वीर जवानों का
एक दिया मानवता रक्षक चंद बसे इंसानों का
एक दिया विश्वास दे उनको जिनकी हिम्मत टूट गई हो
एक दिया उस राह में भी हो जो कल पीछे छूट गई

गौरतलब है कि अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपनी भावनाओं और एक्टिविटी को सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करते रहते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed