फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actor Anurag Kashyap: क्या होता है जब कैमरे के सामने आते हैं अनुराग कश्यप, जानिए इन 5 फिल्मों के किरदारों से

Thu, 07 Sep 2023 10:03 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 07 Sep 2023 10:03 PM IST
सार

निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप बतौर अभिनेता फिल्म ‘हड्डी’ में अपना जलवा दिखा रहे हैं। हालांकि, अनुराग इससे पहले भी इन चार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Actor Anurag Kashyap Haddi star is top in acting as well as direction know his 5 best roles
अभिनेता अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देसी ओटीटी जी5 पर गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ‘हड्डी’ में निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने मुख्य खलनायक प्रमोद अहलावत का किरदार निभाया है। फिल्म अपनी पटकथा के साथ अनुराग कश्यप के तयशुदा खांचे से बाहर न निकल पाने वाले अभिनय की वजह से भी आलोचनाओं का शिकार हुई है। लेकिन, ये पहला मौका नहीं है जब अनुराग ने किसी फिल्म में अभिनय किया है। आइए जानते हैं फिल्म 'हड्डी' से पहले अनुराग कश्यप ने और किन फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया और उनका क्या परिणाम रहा..

Actor Anurag Kashyap Haddi star is top in acting as well as direction know his 5 best roles
हड्डी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हड्डी (7 सितंबर 2023)

फिल्म 'हड्डी' में अनुराग कश्यप ने गैंगस्टर से राजनेता बने प्रमोद अहलावत की भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक ट्रांसजेंडर के प्रतिशोध की कहानी है। जो अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेता है। इस फिल्म की कहानी एनसीआर, गुड़गांव और नोएडा के पृष्ठभूमि पर आधारित है। अक्षत अजय शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई है, जो प्रयागराज से दिल्ली आता है और यहां के अपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करता है।

Actor Anurag Kashyap Haddi star is top in acting as well as direction know his 5 best roles
धूमकेतु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धूमकेतु (22 मई 2020)

फिल्म 'हड्डी' से पहले  नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप फिल्म 'धूमकेतु' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में अनुराग कश्यप ने एक सनकी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी एक महत्वाकांक्षी पटकथा लेखक के इर्द गिर्द घूमती है जो हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए मुंबई भाग कर आता है। और, उसे ढूंढने की जिम्मेदारी अनुराग कश्यप को मिलती है। यह फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर ही रिलीज हुई थीं।

Jawan Biggest Opening Day 1: ‘जवान’ ने पहले ही दिन हासिल की फतेह, बनाया अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Anurag Kashyap Haddi star is top in acting as well as direction know his 5 best roles
अकीरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अकीरा (2 सितंबर 2016)

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म 'अकीरा' में अनुराग कश्यप ने एसीपी राणे की नकारात्मक भूमिका निभाई है। आमिर खान को फिल्म 'गजनी' में निर्देशित कर चुके निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने फिल्म 'अकीरा' का निर्देशन किया था। यह फिल्म सफल नहीं रही हालांकि फिल्म में अनुराग कश्यप के किरदार को चर्चा खूब मिली। अपनी किसी भी फिल्म से पहले हेडलाइंस बनाने की अनुराग को कला पता है, लेकिन दिक्कत उनके साथ यही है कि फिल्मों में उनका आभामंडल लगातार बिखरता जा रहा है।

Kusha Kapila: कुशा कपिला ने तलाक की ट्रोलिंग के बीच अपने सपोर्ट सिस्टम का किया खुलासा, बयान से बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
Actor Anurag Kashyap Haddi star is top in acting as well as direction know his 5 best roles
आई एम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आई एम (29 अप्रैल 2011)

निर्देशक ओनिर की फिल्म 'आई एम' में चार लघु कहानियां  'उमर', 'आफिया'', 'अभिमन्यु' और 'मेघा' शामिल थी। इसमें से 'अभिमन्यु' बाल शोषण पर आधारित थी। अनुराग कश्यप ने इस कहानी में विनय का किरदार निभाया था, जो अपने सौतेले बेटे का शोषण करता है। इस फिल्म का निर्माण ओनिर ने दुनिया भर से 400 लोगों से चंदा लेकर किया था और इसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

Laapta Ladies: 'लापता लेडीज' से निर्देशन की दुनिया में वापसी को तैयार किरण राव, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed