फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laapta Ladies: 'लापता लेडीज' से निर्देशन की दुनिया में वापसी को तैयार किरण राव, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Thu, 07 Sep 2023 08:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Sep 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
Kiran Rao ready to come back in Direction after 11 year from Laapataa Ladies
लापता लेडीज, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने फिल्म धोबी घाट से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। अब वह 11 साल बाद अपनी फिल्म लापता लेडीज के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भव्य प्रीमियर होगा।


Kusha Kapila: कुशा कपिला ने तलाक की ट्रोलिंग के बीच अपने सपोर्ट सिस्टम का किया खुलासा, बयान से बढ़ाई हलचल

Kiran Rao ready to come back in Direction after 11 year from Laapataa Ladies
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान प्रोडक्शंस ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर किरण राव की आगामी निर्देशित लापता लेडीज का पोस्टर साझा किया। इसके साथ ही लिखा,  “अब मिलेगा लापता लेडीज का पता पांच जनवरी 2024 को, आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में।''

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

Kiran Rao ready to come back in Direction after 11 year from Laapataa Ladies
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आमिर खान और किरण राव ने फिल्म लापता लेडीज के लिए हाथ मिलाया है, इस फिल्म का आठ सितंबर को प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भव्य प्रीमियर किया जाएगा। हालांकि फिल्म को अगले साल पांच जनवरी रिलीज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiran Rao ready to come back in Direction after 11 year from Laapataa Ladies
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया

2001 में भारत के ग्रामीण इलाकों में स्थापित, 'लापता लेडीज' दो दुल्हनों की कहानी है जो ट्रेन से खो जाती हैं। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। जियो स्टूडियोज की ओर से प्रस्तुत, 'लापता लेडीज' किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। 

विज्ञापन
Kiran Rao ready to come back in Direction after 11 year from Laapataa Ladies
आमिर खान-किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी पटकथा बिप्लब गोस्वामी की पुरस्कार विजेता कहानी पर आधारित है। पटकथा और संवाद स्नेहा देसाई ने लिखे गए हैं, जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा ने लिखे गए हैं।
Asha Bhosle Exclusive: आशा भोसले बोलीं, 90 साल की हूं, अब भी खड़ी हूं, गाने गा रही हूं, खाना भी बनाती हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed