फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: कभी 'सर्किट' तो कभी 'जॉली' बन दर्शकों को हंसने पर किया मजबूर, यहां देखिए अरशद वारसी की बेहतरीन फिल्में

Tue, 19 Apr 2022 07:24 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 19 Apr 2022 07:24 AM IST
विज्ञापन
Actor Arshad Warsi Birthday Special Top 5 Movies available On OTT
अरशद वारसी - फोटो : social media

अभिनेता अरशद वारसी, जो 'मुन्ना भाई', 'गोलमाल' और 'धमाल' में अपनी कॉमेडी के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं, आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि, अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अरशद का जीवन इतना आसान नहीं था। बड़े पर्दे पर सभी को हंसाने के लिए मशहूर अरशद वारसी का जीवन संघर्षों से भरा हुआ रहा है। उनका जन्म साल 1968 में मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था और उनके सिर से माता पिता का साया भी जल्द ही उठ गया था।



हमेशा हस्ते मुस्कुराते अरशद ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। लेकिन लोग उन्हें आज भी मुन्ना भाई के 'सर्किट' के रूप में ही पहचानते हैं। पर ऐसा बिल्कुल नहीं है कि उन्होंने बाकी फिल्मों में दमदार अभिनय नहीं किया है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हमने उनके करियर की कुछ बेहतरीन फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है, जिन्हें ओटीटी पर कहीं भी और कभी देखा जा सकता है। 

Actor Arshad Warsi Birthday Special Top 5 Movies available On OTT
अरशद वारसी - फोटो : social media

फिल्म का नाम- जॉली एलएलबी
ओटीटी प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पूर्व पत्रकार सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित, 'जॉली एलएलबी' बॉलीवुड की सबसे रिएलिस्टिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, बोमन ईरानी, अमृता राव ने अभिनय किया है। फिल्म की कहानी जगदीश त्यागी अर्फ जॉली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मेरठ का एक छोटा सा वकील है। इस फिल्म से अरशद वारसी ने साबित कर दिया है कि जब कॉमेडी की बात आती है तो वह एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं। 
 

Actor Arshad Warsi Birthday Special Top 5 Movies available On OTT
अरशद वारसी - फोटो : social media

फिल्म का नाम- मुन्ना भाई एमबीबीएस 
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
'मुन्ना भाई एमबीबीएस' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म की कहानी मुन्ना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गुंडा होता है। लेकिन उसके पिता उसे डॉक्टर बनते हुए देखना चाहते हैं। इस फिल्म में अरशद वारसी संजय दत्त के दोस्त 'सर्किट' की भूमिका में नजर आए हैं, जिनके अभिनय ने सबको इतना प्रभावित किया था कि दर्शक आज भी उन्हें इसके लिए धन्यवाद कहते हैं। इस फिल्म में संजय और अरशद के साथ ही सुनील दत्त, बोमन इरानी, ग्रेसी सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Arshad Warsi Birthday Special Top 5 Movies available On OTT
गोलमाल अगेन, अरशद वारसी - फोटो : social media

फिल्म का नाम- गोलमाल अगेन
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
'गोलमाल अगेन' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन, परिणिती चोपड़ा, अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में अरशद वारसी ने माधव का किरदार निभाकर लोगों को खूब हंसाया था। 

विज्ञापन
Actor Arshad Warsi Birthday Special Top 5 Movies available On OTT
अरशद वारसी - फोटो : social media

फिल्म का नाम- धमाल
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी 5
धमाल चार दोस्तों की कहानी है, जो जल्दी अमीर होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनकी किस्मत तब बदल जाती है, जब वह गलती से एक आदमी से टकरा जाते हैं,जो उन्हें एक छिपे हुए खजाने के बारे में बताता है। यहीं से फिल्म की कहानी शुरू होती है। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, संजय दत्त और आशीष चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed