{"_id":"5d7f7fcb8ebc3e014a688c7d","slug":"actor-ayushmann-khurrana-reaction-on-dreamgirl-success","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: ड्रीमगर्ल की कामयाबी पर बोले आयुष्मान खुराना, लौट आया साफ सुथरी कॉमेडी फिल्मों का जमाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: ड्रीमगर्ल की कामयाबी पर बोले आयुष्मान खुराना, लौट आया साफ सुथरी कॉमेडी फिल्मों का जमाना
Mon, 16 Sep 2019 05:57 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीतेंद्र, कादर खान और शक्ति कपूर की तिकड़ी ने कभी हिंदी सिनेमा की फूहड़ता के सबसे निचले स्तर तक पहुंचाया और फिर डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी ने इसे सरकाए लेओ खटिया से आगे पहुंचा दिया। लेकिन, नई सदी के नए दर्शकों के लिए नई उम्मीद बन चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना ने हिंदी सिनेमा में कॉमेडी का वही दौर लाने का मन बना लिया है जिसके लिए कभी ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्में जानी जाती थीं।
Dream Girl
- फोटो : Social Media
आयुष्मान की फिल्म ड्रीम गर्ल ने 4 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 10.05 करोड़, शनिवार को 16.42 करोड़, रविवार को 18.10 करोड़ और सोमवार को 7.43 करोड़ कमाए। इस तरह फिल्म ने कुल 52 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही आयुष्मान की लगातार छठी हिट फिल्म बन जाएगी। अपनी काबिलियत के लिए चारों तरफ से मिल रही सराहना से आयुष्मान बेहद रोमांचित हैं। वह कहते हैं, “ड्रीम गर्ल के लिए ये वीकेंड बेहद शानदार रहा है और लोगों के रिस्पांस एवं प्रेम से मैं बेहद उत्साहित हूं। मुझे ख़ुशी है कि लोग उस तरह के सिनेमा से जुड़ रहे हैं जिनमें मैं काम कर रहा हूं।"
Dream girl
- फोटो : amar ujala mumbai
ड्रीम गर्ल की कामयाबी के बारे में आयुष्मान कहते हैं, “मेरे लिए ड्रीम गर्ल एक ऐसी फ़िल्म है जो ये बताती है कि एक साफ सुथरी फैमिली कॉमेडी किस तरह की होनी चाहिए। लोग इसे देखने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ जा सकते हैं। सही मायनों में यह पैसा वसूल फ़िल्म है। पिछली फ़िल्म आर्टिकल 15 के जरिए लोगों को सोचने और एक बहस छेड़ने के लिए प्रेरित किया और अब ड्रीम गर्ल ने मुझे इस बार लोगों को हंसाने का मौका दिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
पहले आर्टिकल 15, अब ड्रीम गर्ल, इसके बाद बाला। यह साल आयुष्मान के लिए बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा जा रहा है। इस बारे में आयुष्मान कहते हैं, “ड्रीम गर्ल की स्क्रिप्ट बेहद शानदार तरीके से लिखी गई है। मेरे लिए तो ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस पर एक ड्रीम रन की तरह है और साल 2019 को मेरे लिए बेहद ख़ास बना रही है।”