फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें किस शख्स के पैर पकड़े नजर आए रणवीर सिंह ? सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

Mon, 16 Sep 2019 05:13 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 16 Sep 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Social media reaction on Ranveer Singh holds on to Shiamak Davar leg while rehearsing
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को हरफनमौला कहा जाता है। कोई भी जगह हो, कैसा भी माहौल हो, रणवीर सिंह लोगों का दिल और ध्यान जीतने में कामयाबी हासिल कर ही लेते हैं। अपने शानदार एक्टिंग स्किल्स के साथ ही साथ रणवीर अपने कपड़ों और सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में रणवीर का एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वो एक शख्स के पैर पकड़े नजर आ रहे हैं।

Social media reaction on Ranveer Singh holds on to Shiamak Davar leg while rehearsing
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है। उस फोटो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में रणवीर सिंह अतरंगी अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह एक शख्स के पैर पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं वो शख्स भी मजेदार अंदाज में अपने माथे पर हाथ रखकर पोज दे रहा है। बता दें कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि जाने माने कोरियोग्राफर श्यामक डावर हैं।

Social media reaction on Ranveer Singh holds on to Shiamak Davar leg while rehearsing
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह के इस वायरल फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग रणवीर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हाहाहा.. मुझे ये शख्स बहुत पसंद है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा-  इस आदमी में बिल्कुल भी एटीट्यूड नहीं है। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा- रणवीर बहुत ही जमीन से जुड़ा आदमी है। एक अन्य यूजर ने रणवीर को बॉलीवुड का सबसे क्यूट शख्स बताया है। इन सभी के अलावा एक यूजर ने कुछ प्यार इमोजी बनाते हुए रणवीर को बाबा कहा है।

View this post on Instagram

#ranveersingh with #shiamakdavar 😁😎🤘😄

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media reaction on Ranveer Singh holds on to Shiamak Davar leg while rehearsing
83 team - फोटो : Twitter

वहीं बात रणवीर सिंह के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो फिलहाल वो फिल्म 83 के शूट में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में रणवीर की लेडी लव दीपिका पादुकोण भी उनकी (कपिल देव) पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। शूट के कई फोटोज और वीडियोज पहले ही सेट से वायरल हो चुके हैं। जिनमें रणवीर, कपिल देव और दीपिका काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
Social media reaction on Ranveer Singh holds on to Shiamak Davar leg while rehearsing
Takht

फिल्म 83 के बाद रणवीर सिंह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में रणवीर करण जौहर और आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर इसके फोटोज और वीडियोज भी सामने आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed