फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किडनी फेल होने से हुई थी जीनत अमान के पति मजहर की मौत, हर रोज एक्ट्रेस से करते थे मारपीट

Mon, 16 Sep 2019 04:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 16 Sep 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
Mazhar Khan Death Anniversary He used to beat Zeenat aman badly
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media

जीनत अमान के पति रहे एक्टर मजहर खान की आज डेथ एनिवर्सिरी है। 22 जुलाई, 1955 को जन्में मजहर आज ही के दिन साल 1998 में इस दुनिया को अलविदा कह गए। मजहर की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई थी। जीनत अमान ने 1985 में मजहर खान से शादी की थी। जीनत की शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशहाल नहीं रही। 

Mazhar Khan Death Anniversary He used to beat Zeenat aman badly
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media

वैसे तो जीनत की जिंदगी में बहुत सी बातें रही हैं जिनसे वे जिदंगी भर दो-चार होती रहीं। बॉलीवुड की पहली सेक्स सिंबल हीरोइन बनकर उभरीं जीनत पर्सनल लाइफ यानी कि रिश्तों में कभी खुशी नहीं तलाश पाईं। आइए डालते हैं मजहर खान और जीनत अमान के रिश्ते पर एक नजर।

Mazhar Khan Death Anniversary He used to beat Zeenat aman badly
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media

मजहर खान ने 1979 में आई फिल्म 'संपर्क' से डेब्यू किया था। कई फिल्मों में काम करने के बाद भी मजहर इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाए। इसके बाद मजहर और जीनत के बीच इश्क पनपा। दोनों ने शादी भी कर ली लेकिन ये शादी भी मजहर और जीनत के लिए बहुत कड़वाहट भरी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mazhar Khan Death Anniversary He used to beat Zeenat aman badly
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media

बताया जाता है कि मजहर जीनत के साथ काफी मार-पीट किया करते थे। मजहर से जीनत के दो बेटे अजान और जहान भी हुए। वहीं दूसरी ओर मजहर के दो बेटे, और पत्नी होने के बाद भी उन्होंने दिलीप कुमार की भतीजी रुबिना मुमताज से दूसरी शादी कर ली। 12 साल की शादी में काफी कुछ सहने के बाद और हर दिन की मारपीट से परेशान होकर जीनत ने मजहर से तलाक लेना चाहा लेकिन इसके पहले की तलाक हो पाता, मजहर दुनिया छोड़कर चले गए। मजहर के किडनी में इंफेक्शन हो गया था।

विज्ञापन
Mazhar Khan Death Anniversary He used to beat Zeenat aman badly
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media

जीनत ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैं मां बनना चाहती थी, अपनी फैमिली बनाना चाहती थी और लाइफ में आगे बढ़ना चाहती थी'। उन्होंने ये भी बताया कि 'मजहर में वो क्वालिटी नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्हें मैंने लाइफ पार्टनर चुना। क्योंकि मजहर में मुझे सच्चा प्यार नजर आ रहा था'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed