सैफ, सोनाली, नीलम और तब्बू की मुश्किलें बढ़ी और धर्मेंद्र ने शेयर की पोते की खास तस्वीर, 5 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों अभिनेता राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 18 सितंबर को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर रिलीज से पहले राजकुमार राव आए दिन 'मेड इन चाइना' के नए नए पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने इस फिल्म नया पोस्टर साझा किया है। 'मेड इन चाइना' के नए पोस्टर को साझा करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा- 'इस दिवाली, फूटेगा पटाखा, और होगा इंडिया का जुगाड़ का धमाका! तीन दिन फिल्म का ट्रेलर आएगा'। उनके फैंस इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री मौनी रॉय, परेश रावल, सुमित व्यास , गजरार राव और बोमन ईरान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on
अभिनेता सनी देओल के बेटे करण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पल पल दिल के पास' का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। पिता सनी देओल से लेकर करण के दादा यानी अभिनेता धर्मेंद्र भी उनकी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इन सबके के बीच धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर करण देओल के बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में करण देओल स्केटिंग शूज पहने हुए नीचे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर धर्मेंद्र ने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- करण,मेरा प्यारा पोता, यह छोटा लड़का PPDKP में एक साहसी पर्वतारोही की भूमिका निभाने जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स करण देओल की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। बीते दिनों रिलीज हुए 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर दर्शकों के अलावा कई फिल्मी सितारों को भी काफी पसंद आया है। अभिनेता आमिर खान ने भी प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म की तारीफ की है। आमिर खान ने ट्विटर पर फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की तारीफ की है।
I really liked this trailer. Cant wait to see the movie. Looks like Shonali has made another fantastic film. I am sure Priyanka, Farhan and Zaira's performances in the film will wow us. Sid, wishing you the best for your first independent film!
— Aamir Khan (@aamir_khan) September 16, 2019
Love.
a.https://t.co/6cA4ZU755P
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम जल्द मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन' के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन अब्राहम को फिल्म की सीक्वल की कहानी काफी पसंद आई है, इसलिए उन्होंने फिल्म में काम करने लिए हां बोली है। आपको बता दें कि फिल्म 'एक विलन' साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।