फिल्म 'रेस' सीरीज की तीसरी फिल्म में बॉबी को रोल मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की है। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर को रीट्वीट किया है। आइए जानते हैं आखिर क्या कहा बॉबी ने अपने ट्वीट में....
सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' मिलने पर बॉबी देओल ने जाहिर की दिल की बात
एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्म 'रेस 3' में काम मिलने को लेकर बॉबी देओल बहुत खुश नजर आ रहे हैं। सालों से फिल्मों से दूर रहे बॉबी देओल को अब एक बार फिर काम मिल गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर और टिप्स कंपनी के कर्ता-धर्ता रमेश तौरानी ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया है। रमेश ने अपने ट्वीट में बॉबी के फिल्म में शामिल होने पर उनका वेलकम किया है।
Welcome to the family #BobbyDeol @BeingSalmanKhan @Asli_Jacqueline #Race3 #Eid2018
इसपर एक्टर बॉबी देओल ने भी रीट्वीट कर कहा है कि 'फिल्म 'रेस 3' का हिस्सा बनने पर मुझे बेहद खुशी है।' बता दें कि बॉबी देओल हाल ही में एक्टर और डेब्यू डायरेक्टर श्रेयास तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' में नजर आए थें। फिल्म में बॉबी के साथ उनके बड़े भाई सनी देओल भी अहम किरदार में थे।
Let’s race along @RameshTaurani ... it feels great to be a part of the team!! #Race3 https://t.co/A5VgPmEI4o
बॉबी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में आई सुपरहिट फिल्म 'बरसात' से की थी। फिल्म में ट्विंकल खन्ना उनके अपोजिट थीं। बता दें कि बॉबी का बॉलीवुड करियर लगभग समाप्त होने की कगार पर है। अगर रेस 3 में दर्शकों को इस 'सॉल्जर' का काम पसंद आया तो उनके लिए बॉलीवुड में फिर से एक बार आगे दरवाजे खुल सकते हैं।
