{"_id":"62cb1780d231d64ccc3b5c57","slug":"actor-dharmendra-gave-2000-rupees-to-hug-actress-hema-malini-on-set-know-all-story-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monday Flashback: जब ड्रीम गर्ल को गले लगाने के लिए धर्मेंद्र ने दी थी स्पॉटबॉय को रिश्वत, उड़ाए थे दो हजार रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monday Flashback: जब ड्रीम गर्ल को गले लगाने के लिए धर्मेंद्र ने दी थी स्पॉटबॉय को रिश्वत, उड़ाए थे दो हजार रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 11 Jul 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का बॉलीवुड में अलग अंदाज रहा है। आज भी वह अपने इसी अनोखे अंदाज के लिए फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। उनका यही स्टाइल एक बार तब देखने को मिला था, जब वह ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के प्यार की गिरफ्त में थे। धर्मेंद्र किसी भी तरह हेमा मालिनी के नजदीक जाना चाहते थे। एक बार उन्होंने इसी लालच में दो हजार रुपये उड़ा दिए थे। यह वाकया फिल्म 'शोले' की शूटिंग के वक्त का है।
2 of 4
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के प्यार के किस्से बॉलीवुड गलियारों में खूब मशहूर रहे हैं। यह उस दौर की बात है जब शादीशुदा धर्मेंद्र को बेहद हसीन हेमा मालिनी से प्यार हो गया था। दोनों फिल्म 'शोले' में काम कर रहे थे। प्यार हेमा मालिनी को भी था, मगर वह धर्मेंद्र के शादीशुदा होने की वजह से उनके नजदीक नहीं जाना चाहती थीं। मगर, धर्मेंद्र थे कि वह हेमा को मनाने की हर कोशिश कर रहे थे। इसका एक दिलचस्प वाकया है। एक बार धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को गले लगाने के लिए रिश्वत तक दे डाली थी।
3 of 4
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'शोले' की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान धर्मेंद्र को हेमा मालिनी को बंदूक चलानी सिखाना था। बस धर्मेंद्र को अहसास हो गया कि हेमा मालिनी के करीब आने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। इसलिए वह इससे चूकना नहीं चाहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए धर्मेंद्र ने बार-बार सीन को रीटेक करने के लिए स्पॉटबॉय के साथ सेटिंग की और 20 रुपये प्रति रीटेक का भुगतान किया। धर्मेंद्र ने हेमा को बंदूक चलानी सिखाने वाले सीन को एक या दो बार नहीं, बल्कि पूरे सौर बार रिक्रिएट कराया। ऐसा करके उन्हें उतनी ही बार हेमा मालिनी को गले लगाने का मौका मिला। मगर इससे उनकी जेब पर अच्छी खासी मार पड़ी। पूरे सौ रीटेक के धर्मेंद्र को दो हजार रुपये स्पॉटबॉय को देने पड़े।
रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र की मदद करने वाले स्पॉटबॉय वास्तव में उन्हें जानते थे, क्योंकि उन्होंने फिल्म से पहले साथ काम किया था। धर्मेंद्र ने पहले ही स्पॉटबॉय को समझाया था कि अगर उन्होंने कान खींच लिया तो इसका मतलब होगा कि शॉट में कुछ गड़बड़ है। ऐसा करते हुए धर्मेंद्र ने इतने रीटेक किए कि उन्हें दो हजार रुपये देने पड़े। बता दें कि बाद में जाकर वर्ष 1980 में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी भी की। उनकी दो बेटियां- ईशा देओल और आहना देओल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।