फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो बीवियों से दूर फॉर्महाउस पर अकेले रहते हैं धर्मेंद्र, लग्जरी लाइफ छोड़ ऐसे जीते हैं जिंदगी

Sun, 29 Nov 2020 09:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 29 Nov 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
actor Dharmendra living alone his farmhouse Without her two wives Parkash Kaur and  Hema Malini
धर्मेंद्र - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। भारतीय सिनेमा का उन्हें ही-मैन भी कहा जाता है। साल 1997 में दुनिया के 10 सबसे हैंडसम पुरुषों में उनका नाम था। इसी बात से उनकी शख्सियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे। ग्लैमर की चकाचौंध ने उन्हें अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। लेकिन आज वही धर्मेंद्र अपना जीवन एकांत में मायानगरी से दूर बिता रहे हैं। 

actor Dharmendra living alone his farmhouse Without her two wives Parkash Kaur and  Hema Malini
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर - फोटो : फाइल

धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में एक छोटे से गांव नसराली में हुआ था। जाट परिवार में जन्म लेने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही सेहतमंद थे। जब वह 19 साल के थे तो उन्होंने प्रकाश कौर से शादी रचा ली थी। उस वक्त धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के चार बच्चे हुए, दो लड़के और दो लड़कियां।

actor Dharmendra living alone his farmhouse Without her two wives Parkash Kaur and  Hema Malini
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : फाइल

जब धर्मेंद्र फिल्मों में आए तो कुछ ही समय बाद बॉलीवुड में उनका सिक्का जम गया। सबसे ज्यादा उनकी जोड़ी को हेमा मालिनी के साथ पसंद किया गया। फिल्मी पर्दे की ये सुपरहिट जोड़ी असल जिंदगी में भी बन गई। दूसरी शादी के लिए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म अपना लिया और फिर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor Dharmendra living alone his farmhouse Without her two wives Parkash Kaur and  Hema Malini
धर्मेंद्र - फोटो : फाइल

दो शादियां करने वाले 84 साल के धर्मेंद्र अब अकेले अपने फॉर्महाउस में रहते हैं। मुंबई के पास लोनावला में बने अपने इस फॉर्महाउस वह ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके पास कई गायें भी हैं। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर धर्मेंद्र का लग्जरी फॉर्महाउस बहुत सुकून देता है। आए दिन धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस से कई तस्वीरें और वीडियोज भी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। 

विज्ञापन
actor Dharmendra living alone his farmhouse Without her two wives Parkash Kaur and  Hema Malini
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram

एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने कहा भी था कि 'मैं जाट हूं और जाट जमीन से प्यार करता है। अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा वक्त लोनावला में अपने फॉर्महाउस पर ही बितता है। मैं खेती करके खुश हूं। अपना मकसद ऑर्गेनिक खेती करने का ही रहता है।'

भारती सिंह की वजह से 'द कपिल शर्मा शो' पर लटकी तलवार, कपिल और चैनल से चल रही खींचतान

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed