भारत में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा भी कई क्षेत्रीय सिनेमा हैं। इनमें से सबसे ज्यादा लोकप्रिय सिनेमा है भोजपुरी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने अलग और अलहदा कंटेंट से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसमें काम करने वाले कलाकार भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। भोजपुरी सिनेमा में कई अभिनेत्रियां भी हैं जो खूबसूरती में बॉलीवुड की हसीनाओं को भी कड़ी टक्कर देती हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं भोजपुरी फिल्मों की ऐसी ही खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों के बारे में।
खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को देती हैं कड़ी टक्कर, भोजपुरी इंडस्ट्री की शान हैं ये अभिनेत्रियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में आम्रपाली दुबे का नाम शुमार है। आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने से पहले हिंदी धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं। आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।
रानी चटर्जी
भोजपुरी फिल्मों की क्वीन रानी चटर्जी का सिनेमाई करियर 14 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। रानी की पहली फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसा वाला' के नाम कमाई के कई रिकॉर्ड हैं। रानी अब तक 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रानी के फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हैं।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्री हैं अक्षरा सिंह। अक्षरा ने साल 2011 में भोजपुरी फिल्म 'प्राण जाई पर वचन न जाई' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अक्षरा ने भोजपुरी एलबम 'दिल बोले बम बम बम' के कुछ गानों में अपनी आवाज भी दी है। पवन सिंह के साथ अक्षरा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
निधि झा
निधि झा भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। निधि ने कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया है। निधि झा भोजपुरी फिल्मों में अपने अलग और खास किरदार की वजह से ही सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनी हैं। निधि झा ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल से की थी। जहां उन्होंने लंबे समय तक काम किया था।