मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के ड्रग्स मामले में कथित रूप से संलिप्त होने का असर सीधे उनके काम पर पड़ने वाला है। खबर है कि भारती सिंह को टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस शो के लगभग हर एपिसोड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली भारती अब इस शो में दिखाई नहीं देंगी। हालांकि, इस बारे में अभी चैनल कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है और कपिल भारती को छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं।
द कपिल शर्मा शो पर लटकी तलवार और जोनस भाइयों पर महिला का आरोप, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्या भटनागर इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। वह इस समय मुंबई के गोरेगांव स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है। दिल्ली से दिव्या की मां उनकी देखभाल के लिए आई हैं और दिव्या के पति गगन का कुछ अता पता ही नहीं। दिव्या की मां ने जानकारी दी है कि दिव्या इस समय अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं और उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम हो गया है।
कोरोना वायरस की चपेट में आकर ये मशहूर अभिनेत्री पहुंची वेंटिलेटर पर, बीमारी के बाद से पति लापता
बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की प्रोफेशनल लाइफ जहां बेहतरीन चल रही है। उनके आए नए गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। तो वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में लगता है कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि बादशाह और उनकी पत्नी जैस्मिन की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है।
रैपर बादशाह और पत्नी जैस्मिन के बीच हुआ अलगाव! क्या तलाक लेने जा रहे हैं दोनों
कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी जारी है। अब अभिनेत्री का मानना है कि महाराष्ट्र सरकार ने उनके साथ जैसा व्यवहार किया है उसे देखते हुए लगता है कि ऋतिक रोशन और आदित्य पंचोली अच्छे इंसान हैं। कंगना का यह बयान मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने अभिनेत्री को 'दो टके के लोग' कहा था।
मुंबई की मेयर के 'दो टके के लोग' वाले बयान पर आई कंगना की प्रतिक्रिया, बोलीं- इनसे भले तो ऋतिक और आदित्य पंचोली हैं
एक तरफ जहां देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम करने में व्यस्त हैं। और वहीं दूसरी तरफ उनके पति निक जोनस और उनके दोनों भाइयों जो और केविन की सोशल मीडिया पर खिंचाई हो रही है। दरअसल, एक अश्वेत महिला ने तीनों जोनस भाइयों पर आरोप लगाया है कि थैंक्सगिविंग की परेड के मौके पर इन तीनों भाइयों ने उस महिला का मजाक बनाया था।
जोनस भाइयों पर अश्वेत महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रियंका चोपड़ा का अब तक नहीं आया कोई रिएक्शन