सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान एक हीरो के तौर पर तो अपनी खास पहचान नहीं बना पाए लेकिन बॉलीवुड में वह एक सफल निर्माता बनकर जरूर उभरे। सोहेल खान अपनी निजी जिंदगी को लाइम लाइट से दूर रखते हैं। इसी वजह से उनकी पत्नी सीमा सचदेव के बारे में लोग कम ही जानते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से सीमा का नाम अचानक चर्चा में आ गया है।
खान परिवार की लाडली हैं सलमान की भाभी, पति सोहेल खान की लाइमलाइट वाली जिंदगी से दूर इस क्षेत्र में कमा रहीं नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सचदेव, खान परिवार की सबसे छोटी बहू हैं। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाली सीमा एक फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं। एक जानकार ने सोहेल खान से उनकी मुलाकात करवाई थी। साल 1998 में सीमा और सोहेल ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया था।
अलग-अलग धर्म से होने के बावजूद भी सीमा सचदेव और सोहेल खान एक दूसरे को दिल दे बैठे। एक दूसरे के धर्म का आदर करते हुए पहले दोनों ने आर्य समाज मंदिर में सात फेरे लिए और फिर निकाह कर लिया। सीमा और सोहेल के परिवार ने एक दूसरे को खुशी से अपना लिया। अब उनके दो बेटे हैं।
शादी के बाद सोहेल और सीमा ने अपने करियर की तरफ ध्यान दिया। एक तरह जहां सोहेल एक सफल प्रोड्यूसर बन गए तो वहीं सीमा ने फैशन जगत की दुनिया में अपना नाम कमाया। आज वह एक सफल फैशन डिजाइनर हैं। उनका खुद का एक ब्रांड भी है। इसके अलावा वह एक बुटीक भी चलाती हैं।
कुछ महीनों पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि सोहेल और सीमा के बीच कुछ विवाद हो गया है। इसके पीछे की वजह अभिनेत्री हुमा कुरैशी को बताया गया। बाद में हुमा और सोहेल ने इसे बकवास बताया। एक इंटरव्यू में हुमा ने कहा कि सोहेल उनके बड़े भाई जैसे हैं।
दो बीवियों से दूर फॉर्महाउस पर अकेले रहते हैं धर्मेंद्र, लग्जरी लाइफ छोड़ ऐसे जीते हैं जिंदगी