फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता लोखंडे को फिर आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, अभिनेता के लिए कहा- 'समय काफी अलग और दर्दनाक है'

Sun, 29 Nov 2020 08:11 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 29 Nov 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande give a tribute to late actor Sushant Singh Rajput with her dance video
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता लोखंडे ऐसी अभिनेत्रियों में थीं जिन्होंने उनके न्याय के लिए खुलकर आवाज उठाई थी। अंकिता लोखंडे दिवंगत अभिनेता की पूर्व गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं। ऐसे में अभिनेत्री सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने में बिल्कुल भी देर नहीं करती हैं। अंकिता लोखंडे ने एक बार फिर से दिवंगत अभिनेता को याद किया और श्रद्धांजलि दी है। 

Ankita Lokhande give a tribute to late actor Sushant Singh Rajput with her dance video
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती हैं। अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत की याद में भी पोस्ट साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अंकिता लोखंडे डांस की प्रैक्टिस करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

Ankita Lokhande give a tribute to late actor Sushant Singh Rajput with her dance video
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में अंकिता लोखंडे मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ के गाने 'तारों के शहर' पर डांस की प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए पोस्ट भी लिखा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande give a tribute to late actor Sushant Singh Rajput with her dance video
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इस समय काफी अलग और मुश्किल है परफॉर्म करना। मेरी तरफ से आपके लिए। यह काफी दर्दनाक है।'  इस पोस्ट के साथ अंकिता लोखंडे ने #sushantsinghrajput #manavarchana #ankitalokhande #zeerishteawards2020 #tribute #pavitrarishta भी लिखा है। 

विज्ञापन
Ankita Lokhande give a tribute to late actor Sushant Singh Rajput with her dance video
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी के सुपरहिट सीरियल पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। दर्शकों ने उन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया था।  

पढ़ें: बिग बॉस 14: अब होगा इस सीजन का सबसे बड़ा धमाका, घर के अंदर एंट्री करेंगे ये दो सदस्य
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed