{"_id":"5fc2927f9412e40c6d523149","slug":"bollywood-actress-who-look-like-same-aishwarya-rai-dia-mirza-katrina-kaif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में ही मौजूद हैं इन पांच अभिनेत्रियों की हमशक्ल, देखने में लगती हैं बिलकुल सगी बहनों जैसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में ही मौजूद हैं इन पांच अभिनेत्रियों की हमशक्ल, देखने में लगती हैं बिलकुल सगी बहनों जैसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय, दिशा पाटनी और एशा गुप्ता
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं कि पूरी दुनिया में एक शक्ल के करीब सात लोग होते हैं। अब ये आपके आस-पास भी हो सकते हैं और सात समंदर पार भी। बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी हमशक्ल बॉलीवुड में ही मौजूद हैं। अगर इनको साथ खड़ा कर दिया जाए तो ये सगी बहनें लगेंगी। आज आपको ऐसी ही पांच अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।
2 of 6
दीया मिर्जा और एवलिन शर्मा
- फोटो : Instagram
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा के लाखों चाहने वाले हैं। दीया ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री एवलिन शर्मा 'नौटंकी साला' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दीया और एवलिन की शक्ल काफी मिलती है।
3 of 6
लारा दत्ता और ईशा गुप्ता
- फोटो : Instagram
पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता और अभिनेत्री ईशा गुप्ता का लुक्स भी काफी हद तक मिलता है। फैशन के मामले में दोनों काफी बोल्ड हैं। खास बात ये है कि दोनों अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन और स्नेहा उल्लाल
- फोटो : Instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कही जाती हैं। सलमान खान और ऐश्वर्या के अफेयर के किस्से एक वक्त पर आम थे। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान ने अपनी फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' से स्नेहा उल्लाल को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। ऐश्वर्या और स्नेहा की शक्ल देखकर कोई उन्हें सगी बहनें ही बताएगा।
विज्ञापन
5 of 6
कटरीना कैफ और जरीन खान
- फोटो : Instagram
सलमान खान की फिल्म वीर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री जरीन खान और कटरीना कैफ की शक्ल भी एक दूसरे से काफी मिलती जुलती है। दोनों अभिनेत्रियां स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। हालांकि जरीन बॉलीवुड में अभी तक कटरीना की तरह सफल नहीं हो सकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।