एक तरफ जहां देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम करने में व्यस्त हैं। और वहीं दूसरी तरफ उनके पति निक जोनस और उनके दोनों भाइयों जो और केविन की सोशल मीडिया पर खिंचाई हो रही है। दरअसल, एक अश्वेत महिला ने तीनों जोनस भाइयों पर आरोप लगाया है कि थैंक्सगिविंग की परेड के मौके पर इन तीनों भाइयों ने उस महिला का मजाक बनाया था।
जोनस भाइयों पर अश्वेत महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रियंका चोपड़ा का अब तक नहीं आया कोई रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोनस भाइयों पर आरोप लगाने वाली महिला का नाम टेलर गैरॉन है। न्यूयॉर्क के ब्रुकलाइन शहर की रहने वाली टेलर पेशे से एक लेखक और स्टैंड अप कॉमेडियन हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'थैंक्सगिविंग की सबको शुभकामनाएं, एक बार मैं जोनस भाइयों के साथ थैंक्सगिविंग परेड में थी और उन तीनों ने वहां मेरा बहुत मजाक उड़ाया।' टेलर ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने एक तस्वीर भी संलग्न की।
happy thanksgiving one time i was on a float in the macy’s day parade with the jonas brothers and they were mean to me xo
टेलर गैरॉन ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'यह फोटो साफ नहीं है क्योंकि उस समय वहां बारिश हो रही थी। यही वह जगह है जहां पर जोनस भाइयों ने मुझे बहुत परेशान किया। बाकी सब कुछ ठीक था, सिवाय इन तीन भाइयों के।' इस ट्वीट के साथ टेलर ने एक फोटो भी साझा किया है जिसमें कुछ भी साफ नहीं दिख रहा। टेलर ने फोटो में अपने आप को चिन्हित भी किया है।
टेलर गैरॉन का यह इल्जाम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है लेकिन अब तक जोनस भाइयों या प्रियंका चोपड़ा में से किसी ने भी टेलर के इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पेशे से तीनों जोनस भाई पॉपस्टार हैं। कुछ महीनों पहले रिलीज हुआ इनका गीत 'सकर' दुनियाभर में खूब सुना जा रहा है। इनमें से सबसे छोटे भाई यानी निक जोनस की शादी वर्ष 2018 में हिंदी फिल्मों में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से हुई है।
प्रियंका इन दिनों अपने कुछ अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। उन्होंने कुछ ही समय पहले हॉलीवुड फिल्मों की मशहूर फ्रेंचाइजियों में से एक 'मैट्रिक्स' के चौथे भाग की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में प्रियंका अभिनेता कीनू रीव्स के साथ नजर आएंगी। और इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद ही उन्होंने बीते शुक्रवार से अपनी एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग शुरू कर दी है।
कोरोना वायरस की चपेट में आकर ये मशहूर अभिनेत्री पहुंची वेंटिलेटर पर, बीमारी के बाद से पति लापता