फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा को जब मिला था 'पद्मश्री' सम्मान, पिता की कमी हुई थी महसूस

Sat, 28 Nov 2020 08:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 28 Nov 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Shares Her Glimpse Of Padma shree Samman Memories Says Missed Father A Lot
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस समय विदेश में भी अपनी देसी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी खासी पैठ बना ली है। प्रियंका ने हमेशा अपने देश और परिवार का नाम ऊंचा ही किया है। इसके लिए उन्हें सम्मान भी प्राप्त हुए। लेकिन सभी सम्मान में से सबसे महत्वपूर्ण और यादगार सम्मान उनके लिए रहा पद्मश्री पुरस्कार। जिसकी कुछ यादें हाल ही में उन्होंने साझा की हैं।

Priyanka Chopra Shares Her Glimpse Of Padma shree Samman Memories Says Missed Father A Lot
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसके अलावा प्रियंका अपने पुराने दिनों को भी याद करती रहती हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने उस दिन को याद किया है जब पद्मश्री सम्मान प्राप्त हुआ था। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की हैं।

Priyanka Chopra Shares Her Glimpse Of Padma shree Samman Memories Says Missed Father A Lot
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों को साझा करेत हुए प्रियंका ने लिखा, 'जब मैं इन तस्वीरों को देखती हूं और उन दिनों के बारे में सोचती हूं, जब मुझे देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला था, तो अनगिनत यादें लौट आती हैं। निश्चित रूप से यह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि थी, लेकिन जिस चीज ने इसे खास बनाया, वो था मेरे परिवार का आनंद और गर्व।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Shares Her Glimpse Of Padma shree Samman Memories Says Missed Father A Lot
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका आगे लिखती हैं, 'मिलिट्री बैकग्राउंड होने की वजह से, मैं बता नहीं सकती कि इस तरह का सम्मान मेरे और परिवार के लिए क्या मायने रखता है। मेरी नानी, बड़े पापा, मेरी मम्मी, भाई, मौसी और मामी सब उस दिन मेरे साथ थे और आइकॉनिक राष्ट्रपति भवन देखकर रोमांचित थे। बड़े पापा अपनी यूनिफॉर्म में आए और उन्हें गर्व से चमकते देखकर, मेरी समझ में आया कि वो क्या पल थे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

विज्ञापन
Priyanka Chopra Shares Her Glimpse Of Padma shree Samman Memories Says Missed Father A Lot
पिता के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने इस खास मौके पर अपने पिता को भी काफी मिस किया था। लेकिन उन्होंने बताया कि उनके पिता उस समय उनके साथ शारीरिक रूप से नहीं थे लेकिन साथ जरूर थे। प्रियंका ने लिखा, 'मेरे डैड उस दिन नहीं थे। शारीरिक रूप से वो वहां नहीं थे, लेकिन मैं उन्हें अपने साथ लेकर गई। वो मेरी यात्रा का हिस्सा थे और हैं।' बता दें प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में जुटी हुई हैं।

पढ़ें: बिजनेसमैन पर आया इन अभिनेत्रियों का दिल, इन दो ने तो शादी के बाद सिनेमा को कह दिया अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed