फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां हैं जिनका दिल अपने कोस्टार्स पर आया और उन्होंने उनसे शादी रचा ली। लेकिन कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिनका दिन किसी बिजनेसमैन पर और उन्होंने उनसे शादी कर ली। हाल ही में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में नाम कमाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी की है। हालांकि काजल ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं। उनसे पहले भी ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने बिजनेसमैन से शादी की है। इस पैकेज में आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपना जीवन साथी मनोरंजन जगत से नहीं बल्कि बिजनेस जगत से चुना।
बिजनेसमैन पर आया इन अभिनेत्रियों का दिल, इन दो ने तो शादी के बाद सिनेमा को कह दिया अलविदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीना अंबानी
इस स्पेशल रिपोर्ट की शुरुआत हम टीना अंबानी से करेंगे। टीना अपने वक्त की एक बेहतरीन अभिनेत्री रह चुकी हैं, टीना के कई चाहने वाले थे, लेकिन टीना का दिल बिजनेसमैन अनिल अंबानी पर आया। अनिल से शादी करने के बाद टीना ने मनोरंजन जगत को अलविदा कह दिया, हालांकि आज भी टीना अपने अंदाज से महफिल लूट लेती हैं।
दिव्या खोसला कुमार
अभिनेत्री दिव्या खोसला अपने जमाने की बेहद खूबसूरत अदाकारा है। दिव्या की खूबसूरती के कायल तो आज भी कई लोग हैं। लेकिन दिव्या का दिल आया टी-सीरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के ऊपर। भूषण का नाम आज एक तरफ जहां बिजनेस टाइकून की लिस्ट में शुमार होता है तो वहीं वो अपने निजी जीवन की वजह से भी चर्चा में रहते हैं।
जूही चावला
अपनी दमदार एक्टिंग और दिल को छूने वाली मुस्कान से अभिनेत्री जूही चावला ने भी सभी का दिल जीता, लेकिन जूही का दिल जय मेहता ने जीता। 1995 में जूही और जय ने शादी कर ली, और अब दोनों के दो बच्चे भी हैं। बता दें कि जय मेहता मल्टीनेशनल कंपनी मेहता ग्रुप के मालिक हैं। इसके साथ ही उनकी सीमेंट की दो कंपनियां है।
शिल्पा शेट्टी
साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अपना जीवनसाथी चुना और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। राज ने साल 2007 में दुबई सेटेल होने के बाद एसेंशियल जनरल ट्रेडिंग कंपनी बनाई जो मैटल, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और एनर्जी प्रोजेक्ट्स में डील करती है। वहीं बतौर प्रोड्यूसर राज कई फिल्मों को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं।